इतनी महंगी है ये कबूतरों की जोड़ी कि इन पैसों में आप रॉल्स रॉयस घोस्ट जैसी विदेशी लग्जरी कार खरीद सकते हैं

Published : Mar 02, 2020, 02:20 PM IST
इतनी महंगी है ये कबूतरों की जोड़ी कि इन पैसों में आप रॉल्स रॉयस घोस्ट जैसी विदेशी लग्जरी कार खरीद सकते हैं

सार

ये हैं कलसरे और स्लेटी जीरे नामक प्रजाति के कबूतर। कहते हैं कि ये बेशकीमती होते हैं। यह कबूतर पंजाब के जालंधर में आयोजित 56वें नस्लिंग शो में आकर्षण का केंद्र बने रहे।

जालंधर, पंजाब. क्या आप इन खूबसूरत कबूतरों को देखकर इनकी कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं? यकीनन नहीं, क्योंकि ये कबूतर इतने बेशकीमती है कि इन्हें पालना आम इंसान की बात नहीं। इन्हें पालने वाला खुद रईस होना चाहिए। ये हैं कलसरे और स्लेटी जीरे प्रजाति के कबूतर। बताते हैं कि इस जोड़ी की कीमत 7 करोड़ रुपए है। ये कबूतर रविवार को यहां आयोजित 56वें नस्लिंग कबूतर शो का हिस्सा थे। यह आयोजन  शेर-ए-पंजाब महारराज रणजीत सिंह पिजन फ्लाइंगक एंड ब्रीड शो क्लब ने किया था।
 


रॉल्स रॉयस घोस्ट की कीमत के बराबर हैं ये कबूतर
क्लब के प्रधान सरवन सिंह ने बताया कि इस शो में देश-विदेश से कबूतरबाज शामिल होते हैं। वे बताते हैं कि ये कबूतर मोती, कस्तूरी, बादाम, केसर, देशी घी, मेवे आदि  खाते हैं। इन कबूतरों की खासियत है कि वे बिना रुके लगातार 15 घंटे तक उड़ सकते हैं। इस जोड़ी की कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बताई गई। यानी इस कीमत में ब्रिटिश कंपनी की मशहूर गाड़ी रॉल्स रॉयस घोस्ट सीरिज की गाड़ी भारत में खरीद पाना संभव है।  शो में विजेताओं को विधायक राजिंदर बेरी ने सम्मानित किया।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पंजाब में AAP नेता को कार में मारी गईं पांच गोलियां-कौन थे लकी ओबेरॉय?
गणतंत्र दिवस से पहले सरहिंद रेलवे पर धमाका, लोको पायलट घायल-क्या यह आतंकी साजिश थी?