कांग्रेस सांसद संतोख सिंह की मौत पर MLA बेटे ने किया बड़ा खुलासा, कहा-डॉक्टरों ने हमें कहा किनारे हो जाओ...

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शनिवार सुबह जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि चौधरी को हार्ट अटैक आया था। अब संतोख सिंह के विधायक बेटे विक्रमजीत चौधरी ने बड़ा खुलाया किया है

 

Arvind Raghuwanshi | Published : Jan 14, 2023 10:41 AM IST / Updated: Jan 14 2023, 05:01 PM IST

जालंधर. पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शनिवार सुबह जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि चौधरी को हार्ट अटैक आया था। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अब संतोख सिंह के निधन पर उनके विधायक बेटे विक्रमजीत चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

बेटे ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप
दरअसल, मीडिया से बात करते हुए सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर उनके विधायक बेटे विक्रमजीत चौधरी ने कहा कि जिस वक्त हम पिता को एंबुलेंस में ले जा रहे थे तो वह सांस ले रहे थे। उसी दौरान वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने हमें कहा कि किनारे हो जाओ, वी नो हाऊ टू डू इट। उनके पास एमरजेंसी शॉक का भी कोई सामान नहीं था।डॉक्टर बड़ी हड़बड़ाहट में थे।

डॉक्टरों ने सारे आरोपों पर दिया अलग ही जबाव
वहीं जब संतोख सिंह के विधायक बेटे के आरोपों को लेकर मीडिया ने जालंधर के सिविल सर्जन डॉ. रमन शर्मा ने बात की तो उन्होंने कहा कि इसमें डॉक्टरों की कोई लापरवाही नहीं है। क्योंकि जिस एंबुलेंस में सांसद को लाया गया था वह भारत जोड़ो यात्रा में चल रही एंबुलेंस है। जो राहुल गांधी के साथ चल रही है और वह एंबुलेंस सिविल अस्पताल की है। इसको राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) से मान्यता प्राप्त है। इतना ही नहीं यह एंबुलेंस पीएम नरेंद्र मोदी के साथ भी चली है। यह एंबुलेंस सारी सविधाओं से लैस है।  एंबुलेंस में 5 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम है। सांसद जी को उनके बेटे के सामने ही 2 बार शॉक भी दिया गया था। लेकिन वह नहीं बच सके।

कौन थे सांसद संतोख सिंह चौधरी...
संतोख सिंह कांग्रेस के पंजाब में कद्दावर नेता थे। उनकी गिनती राज्य के सीनियर नेताओं में होती थी। उन्हंने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया था। इस दौरान वो 1978 से 1982 तक पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। वह जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे। फिलहाल वो जालंधर एससी सीट से कांग्रेस सांसद थे। संतोख सिंह मूल रूप से  लांधरा हाउस, नूर महल रोड, फिल्‍लौर, जालंधर, पंजाब के रहने वाले थे।  

यह भी पढ़े- शरद यादव का निधन: अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

Share this article
click me!