केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शरद यादव का निधन देश और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। 

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात निधन हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह दिल्ली के छतरपुर स्थित दिवंगत नेता शरद यादव के घर पहुंचे। उन्होंने शरद यादव के अंतिम दर्शन किए और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमित शाह ने शरद यादव के परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शरद यादव का निधन देश और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में पिछड़ों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाया। ईश्वर उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति दे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शरद यादव के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। राहुल गांधी ने कहा, "मैंने शरद यादव से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है। आज उनके निधन से मुझे बहुत दु:ख हुआ है। उन्होंने मेरी 'दादी' के साथ सम्मान का रिश्ता साझा किया था।"

नीतीश कुमार ने व्यक्त किया शोक 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नीतीश ने कहा, "शरद यादव के निधन से दुखी हूं। उनके साथ मेरा बहुत गहरा नाता था। उनके निधन की खबर से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। वे प्रखर समाजवादी नेता थे। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

यह भी पढ़ें- बिछड़े सभी बारी-बारी: शरद यादव के निधन से भावुक हुए लालू, हम खूब लड़ते थे, लेकिन..., सुनें एक इमोशनल वीडियो

फोर्टिस अस्पताल में हुआ था निधन
बता दें कि शरद यादव का निधन गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में हो गया था। वह दिल्ली स्थित अपने घर में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। वह नियमित रूप से डायलिसिस करवाते थे।

यह भी पढ़ें- शरद यादव का निधन: पीएम मोदी ने जताया दु:ख, सोशल मीडिया पर खास से आम तक दे रहा श्रद्धांजलि