Punjab Politics : सोनू सूद की बहन मालविका जॉइन कर सकती हैं कांग्रेस, मोगा से लड़ेंगी चुनाव

Published : Nov 16, 2021, 03:57 PM IST
Punjab Politics : सोनू सूद की बहन मालविका जॉइन कर सकती हैं कांग्रेस, मोगा से लड़ेंगी चुनाव

सार

एक्टर (Actor) सोनू सूद (Sonu sood) की बहन Malvika की राजनीति में एंट्री हो रही है। वह पंजाब (Punjab) में कांग्रेस (Congress) के टिकट पर मोगा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। सोनू सूद मोगा के ही रहने वाले हैं।

चंडीगढ़। एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood)की बहन मालविका सूद (Malvika Sood) कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में मोगा सीट से टिकट मिल सकता है। मोगा (Moga) विधानसभा क्षेत्र में मालविका ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि उनके चुनाव प्रचार अभियान में कांग्रेस के जिला कमेटी के सदस्य शामिल हैं। इससे माना जा रहा है जल्द ही वे कांग्रेस (Congress)पार्टी जॉइन कर चुनावी मैदान में उतरेंगी। दो दिन पहले ही सोनू सूद (Sonu Sood) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बहन मालविका के राजनीति (Politics) में आने की जानकारी दी थी। हालांकि, तब उन्होंने किसी पार्टी का जिक्र नहीं किया था, लेकिन उनके चुनाव प्रचार में कांग्रेसियों के शामिल होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मालविका कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगी। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक मालविका ने सोनू सूद और कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान बब्बू सिंह के साथ प्रचार अभियान शुरू किया है। यह अभियान सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन मालविका ने 10 गांवों का दौरा किया और वहां छोटी-छोटी सभाएं भी कीं।

चन्नी से मिले थे सोनू 
मोगा सीट पर अभी मौजूदा विधायक हरजोत कमल कांग्रेस पार्टी से ही हैं। सूत्रों का कहना है कि उनके स्थान पर ही मालविका को मोगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बना सकती है। उधर, प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से दो दिन पहले सोनू सूद ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी। इससे लगभग यह साफ हो गया था कि मालविका कांग्रेस जॉइन करने जा रही हैं। 

आप में जाने की थी अटकलें 
सोनू सूद के आम आदमी पार्टी (AAP) में जाने की अटकलें थीं। अगस्त में केजरीवाल सरकार ने उन्हें देश के मेंटोर कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाया था।  इसके बाद से सोनू के आप में जाने की अटकलें थीं, लेकिन बाद में सोनू ने इन्हें खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि समाजसेवा के लिए किसी पार्टी में होना जरूरी नहीं है।

यह भी पढ़ें
Online Child Pornography Case: CBI ने 14 राज्यों में 76 जगह मारा छापा
गुरुनानक जयंती के पहले मिली Good news, 17 नवंबर से खुलेगा करतारपुर साहिब कॉरिडोर, PM मोदी से मिला था सिख समाज

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'बहनों की खातिर पापा को रिहा करो', जिस बेटी को मारना चाहा-उसी ने की हत्यारे पिता को छोड़ने की अपील
CM का सपना क्या देखा पार्टी से ही संस्पेंड हो गईं नवजोत कौर, जानिए उनका वो बयान