पंजाब सरकार के मंत्रियों ने ली शपथ: हरपाल चीमा ने पहले तो बलजीत कौर ने दूसरे नंबर पर ली शपथ..ये रही प्रोफाइल

Published : Mar 19, 2022, 11:33 AM ISTUpdated : Mar 19, 2022, 01:06 PM IST
पंजाब सरकार के मंत्रियों ने ली शपथ: हरपाल चीमा ने पहले तो बलजीत कौर ने दूसरे नंबर पर ली शपथ..ये रही प्रोफाइल

सार

 पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहूमत मिलने के बाद शनिवार को सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार के नई कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। जिसमें 10 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 8 मंत्री तो ऐसे बनाए गए हैं जो पहली बार ही विधायक का चुनाव जीते हैं।

चडीगढ़. पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के बाद आज शनिवार को सुबह भगवंत मान की नई कैबिनेट का विस्तार हो गया है। राज्यपाल ने राजभवन ने 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई। सबसे पहले आप के सीनियर नेता हरपाल सिंह चीमा ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि एक दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी नई कैबिनेट में शामिल होने वाले इन मंत्रियों के नामों का ऐलान कर दिया था।

हरपाल सिंह चीमा शपथ ने पहले नंबर पर ली शपथ
दरअसल, पहले नंबर पर पंजाब के दिरबा से लगातार दूसरी बार विधायक का चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे विधायक हरपाल सिंह चीमा शपथ ली। वह पार्टी के दलित चेहरों शामिल हैं। वह पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता भी थे। 2017 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।

यह भी पढ़ें-भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों से मिलिए: डॉक्टर-इंजीनियर से लेकर किसान तक, कोई 3 महीने पहले राजनीति में आया

बलजीत कौर ने दूसरे नंबर पर ली शथ
वहीं दूसरे नंबर पर मान सरकार की कैबिनेट में एक मात्र मंत्री बनी महिला विधायक डॉक्टर बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। वह  पॉलिटिकल परिवार से आती हैं उनके पिता सांसद रह चुके हैं।

तीसरी नंबर पर हरभजन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली
मान की कैबिटेट में मंत्री के रूप में तीसरे नंबर पर आप विधायक हरभजन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। हरभजन सिंह मालवा से आते हैं, वह मांझा इलाके की अमृतसर जिले की जंडियाला सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। साल 2017 में उन्होंने पीसीएस अफसर की स्वैच्छिक नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा। 

विजय सिंगला ने चौथे नंबर पर ली शपथ
चौथे नंबर पर डॉ. विजय सिंगला ने मंत्री पद की शपथ ली। आप सरकार में मंत्री बने सिंगला ने कांग्रेस और पंजाब के सुपरस्टार सिंगर सिद्धू मूसेवाला को चुनाव हराया है। सांगला पेशे से एक डेंटिस्ट डॉक्टर हैं। उन्होंने अपनी डॉक्टरी की नौकरी छोड़कर आप को ज्वाइन किया और रिकॉर्ड जीत की। अब वह मंत्री बनने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-कौन हैं कुलतार सिंह संधवां जो पंजाब विधान सभा के स्पीकर होंगे, जिन पर केजरीवाल ने जताया अटूट विश्वास

लाल चंद कटारूचक्क ने पांचबे नंबर ली शपथ
भोआ सीट से विधायक का चुनाव जीतने वाले  लाल चंद कटारूचक्क ने  पांचबे नंबर मंत्रीपद की शपथ ली है। बता दें कि लाल चंद ने कांगेस के उम्मीदवार को 1200 से अधिक वोट से हराया है। वह पंजाब में आप के एक बड़े दलित चेहरा हैं।

कांग्रेस छोड़कर आप में आने वाले विधायक भी बने मंत्री
छठे नंबर पर  कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए ब्रह्म शंकर मंत्री पद की शपथ ली।  वह दोआबा इलाके से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने होशियारपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने सुंदर शाम अरोड़ा को 13000 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।

लालजीत सिंह भुल्‍लर भी बने मंत्री
भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ आप विधायक लालजीत सिंह भुल्‍लर ने भी ली है।। भुल्‍लर पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों को भारी अंतर से हराया हुआ है। वह पट्टी विधानसभा सीट से विधाक बने हैं।

अंत में  हरजोत बैंस ने शपथ ली
हरपाल चीमा ने मंत्रीपद की शपथ लेने के बाद आप सरकार के विधायकों ने एक के बाद एक मंत्री पद की शपथ ली। गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप धालीवाल, और आखिर में रोपड़ जिले की आनंदपुर साहिब सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक हरजोत बैंस ने शपथ ली।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'500 करोड़ का सूटकेस दो और कांग्रेस में CM बन जाओ', कांग्रेस नेता की पत्नी का संगीन आरोप!
Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट