- Home
- States
- Punjab
- भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों से मिलिए: डॉक्टर-इंजीनियर से लेकर किसान तक, कोई 3 महीने पहले राजनीति में आया
भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों से मिलिए: डॉक्टर-इंजीनियर से लेकर किसान तक, कोई 3 महीने पहले राजनीति में आया
चडीगढ़. पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहूमत मिलने के बाद सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार बनाने के बाद शनिवार को सुबह 11 बजे नई कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। राज्यपाल ने राजभवन ने 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। सबसे पहले आप के सीनियर नेता हरपाल सिंह चीमा ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि एक दिन पहले राज्य के मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी नई कैबिनेट में शामिल होने वाले इन मंत्रियों के नामों का ऐलान कर दिया था। जानिए पंजाब सरकार में मंत्रियों के बारे में..कोई 12वीं पास तो कोई लंदन से पढ़ा...

दरअसल, भगवंत मान के कैबिनेट साथी जो बनने जा रहे हैं 10 मंत्रियों में से 8 तो ऐसे हैं जो पहली बार विधायक बने हैं। लेकिन उनकी किस्मत ऐसी चमकी की वह विधायक बनते ही अब मंत्री बन गए हैं। आम आदमी पार्टी के वही नेता हैं जिन्होंने पंजाब के कई दिग्गजों को चुनाव में हारया है। बता दें कि मान ने अपनी कैबिनेट में जिन मंत्रियों को जगह दी गई है, उसमें से दो 2 किसान, तीन वकील, दो डॉक्टर, एक सामाजिक कार्यकर्ता, इंजीनियर और एक व्यवसायी सहित दूसरे क्षेत्रों को रिप्रेजेंट करते हैं। वहीं एक विधायक तो महज 12 पढ़ें हैं।
आम आदमी पार्टी में जिनको पंजाब का मंत्री बनाया जा रहा है उनमें सबसे पहले नाम हरपाल सिंह चीमा का है। चीमा दिर्बा विधानस सभा सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। वह पार्टी के दलित चेहरों शामिल हैं। वह पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता भी थे। एक हिसाब से कहें तो मान कैबिनेट के अनुभवी साथी होंगे।
भगवंत मान ने की केबिनेट साथ हरभजन सिंह ईटीओ भी होंगे। हरभजन सिंह मालवा से आते हैं, वह मांझा इलाके की अमृतसर जिले की जंडियाला सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वह 2012 में पीसीएस एग्जाम पास कर ईटीओ बने थे। लेकिन साल 2017 में उन्होंने स्वैच्छिक नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा। हालांकि उन्होंने 2017 में आप के पत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उस दौरान वो हार गए थे।
वहीं बरनाला से दो बार के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर को भी मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में जगह मिली है। मीत हेयर पंजाबी यूनिवर्सिटी से बी.टेक पास हैं। उन्होंने बरनाला सीट से शिरोमणि अकाली दल के कद्दावर नेता कुलवंत सीटू को हराया है। हेयर की जीत का मार्जन 37 622 वोट रहा है।
बता दें कि भगवंत मान ने अपनी इस कैबिनेट में एक महिला को भी मंत्री बनाया जा रहा है। मालवा रीजन से मनसा जिले से चुनाव जीतने वाली बलजीत कौर आज मंत्री पद की शपथ लेंगी। वह पैशे से एक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। हैरान की बात यह है कि उन्होंने तीन महीने पहले ही अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा है।
डॉ. विजय सिंगला भी आप सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और पंजाब के सुपरस्टार सिंगर सिद्धू मूसेवाला को चुनाव हराया है। सांगला पेशे से एक डेंटिस्ट डॉक्टर हैं। उन्होंने अपनी डॉक्टरी की नौकरी छोड़कर आप को ज्वाइन किया और रिकॉर्ड जीत की। अब वह मंत्री बनने जा रहे हैं।
भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट में ब्रह्म शंकर का नाम भी है। वह दोआबा इलाके से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उन्होंने होशियारपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने सुंदर शाम अरोड़ा को 13000 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। ब्रह्म शंकर 12वीं पास हैं और अपना खुद का व्यवसाय करते हैं।
बता दें कि भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में दोआबा एरिया से जीतने वाले विधायक हरजोत सिंह बैंस का नाम शामिल है। वह रोपड़ जिले की आनंदपुर साहिब सीट से आप के विधायक हैं। उन्होंने यहां से कांग्रेस कैंडिडेट को हराया है। हरजोत ने विदेश यानि लंदन के स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से राजनीति की पढ़ाई की है।
भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में आप विधायक लालजीत सिंह भुल्लर का नाम भी शामिल हैं। भुल्लर पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों को भारी अंतर से हराया हुआ है। वह पट्टी विधानसभा सीट से विधाक बने हैं। वह बारहवीं पास करने के बाद पट्टी में ही कमीशन एजेंट का काम करते थे। लेकिन आप में शामिल होकर राजनीति करने लगे और अब मंत्री पद मिला है।
आप सरकार की इस कैबिनेट में माझा एरिया से आने वाले विधायक कुलदीप धालीवाल को भी मंत्री बनाया गया है। अजनाला सीट से AAP उम्मीदवार थे उन्होंने अकाली दल के अमरपाल सिंह बोनी को हराया है। चुनाव आयोग में पेश दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।