पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहूमत मिलने के बाद सीएम बने भगवंत मान ने अपनी नई कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिन्हें सुबह 11 बजे की बीच राजभवन में 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। 

चडीगढ़. पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहूमत मिलने के बाद सीएम बने भगवंत मान ने अपनी नई कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिन्हें सुबह 11 बजे की बीच राजभवन में 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी बीच सीए ने नया मंत्रिमंडल फाइनल करने के बाद अब विधानसभा का स्पीकर भी तय कर दिया है। आप पार्टी विधायक कुलतार सिंह संधवां को 117 सदस्यीय विधानसभा का अगला स्पीकर नियुक्त नियुक्त किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केजरीवाल और मान का कुलतार सिंह ने दिया धन्यवाद
दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष का नाम फाइनल होने के बाद कुलतार सिंह खुद एक ट्वीट में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान को पंजाब विधानसभा का अध्यक्ष बनाने के उनके फैसले के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में मुझ पर विश्वास करने के लिए हार्दिक धन्यवाद।

कौन हैं पंजाब विधानसभा के नए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां
बता दें कि कुलतार सिंह संधवां कोटकपुरा से विधायक का चुनाव जीते हैं। वह यहां से दूसरी बार विधायक बने हैं। केजरीवाल और भगवंत मान के वह बेहद करीबी माने जाते हैं। साथ पंजाब में वह आप के एक मजबूत चेहरा हैं। कांग्रेस सत्ता के दौरान उन्होंने विधानसभा के अंदर ऐसे कई सवाल उठाए थे जो चुनाव में चर्चित मुद्दा बने। कोटकपुरा इलाके के वह लोकप्रिय नेता के तौर पर जाने जाते हैं।

ये 10 विधायक बनने वाले हैं मंत्री
पंजाब सरकार में जो कैबिनेट मंत्री बनने वाले हैं वह आम आदमी पार्टी विधायक हरपाल चीमा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, डॉ. विजय सिंगला, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO, लालचंद कटारू चक्क, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्मशंकर जिंपा और हरजोत सिंह बैंस शामिल हैं।