पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले आज इस पद से इस्तीफा देंगे भगवंत मान, जानिए कैसा होगा शपथ ग्रहण,क्या है प्लान

भगवंत मान इस वक्त दिल्ली में हैं। 16 मार्च को उनका शपथ ग्रहण समारोह है। भगवंत मान शहीद भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Chunav 2022) में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 14, 2022 2:58 AM IST / Updated: Mar 14 2022, 08:38 AM IST

चंडीगढ़ : पंजाब (Punjab) का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज संसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। वे रविवार रात में ही दिल्ली (Delhi) पहुंच चुके हैं। 16 मार्च को उनका शपथ ग्रहण समारोह है। भगवंत मान शहीद भगत सिंह (Bhagat Singh) के गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मान साल 2019 में संगरूर सीट से सांसद चुने गए थे। अब मुख्यमंत्री बनने से पहले उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। इससे पहले रविवार को अमृतसर (Amritsar) में आम आदमी पार्टी (AAP) का विजय जुलूस निकला। जिसमें दिल्ली के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी शामिल हुए।

सांसदी छोड़ेंगे भावी मुख्यमंत्री
48 साल के भगवंत मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के सांसद हैं। वे 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Chunav 2022) में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है। मान धुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों से हराया है।

इसे भी पढ़ें-गोल्डन टेंपल में माथा टेका, जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन, रोड-शो से पहले केजरीवाल-भगवंत मान की तस्वीरें

शपथ ग्रहण की तैयारियां

भगवंत मान के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस समारोह में एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है। यही कारण है कि प्रशासन अतिरिक्त तैयारियों में भी जुटा है। जहां शपथ ग्रहण होगा वहां 40 एकड़ में पंडाल बनाया जा रहा है। मान के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बंगा, नवांशहर नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी सेनेटरी इंस्पेक्टर और सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था करने और म्यूजियम को चमकाने में जुटे हैं। वहीं, तहसील प्रशासन टेंट कुर्सियां और अन्य जरूरत का सामान जुटाने में लगा हुआ है।

इसे भी पढ़ें-पंजाब में AAP का विजय जुलूस : सड़कों पर इंकलाब के नारे, केजरीवाल-भगवंत मान पर फूलों की बारिश, देखें Photos

स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट

वहीं, दूसरी तरफ शपथ ग्रहण समारोह में स्वास्थ्य अमला भी पूरी तरह अलर्ट है। मेडिकल सुविधा के लिए डाक्टरों की टीम की विशेष प्रबंध किया जा रहा है। पुलिस से प्रशासन ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक के दोनों गेटों पर 24 घंटे निगरानी बढ़ा दी है। खटकड़कलां में चार जगहों पर हेलीपैड बनाए जा रहे हैं, जिसमें एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीएसईबी बोर्ड खटकड़कलां, सरकारी हाई स्कूल खटकड़कलां, भई संगत सिंह खालसा कॉलेज है।

इसे भी पढ़ें-CM बनने से पहले भगवंत मान को मिली धमकी, बदला लेने वाले को इनाम में मिलेंगे एक लाख डॉलर, जानिए क्या है मामला

इसे भी पढ़ें-CM बनने से पहले भगवंत मान का बड़ा फैसला: जिसके कारण नेताओं और अफसरों में मची खलबली..जानिए क्या निकाला आदेश

Read more Articles on
Share this article
click me!