नहीं काम आया सोनू सूद का स्टारडम, 20 हजार वोटों से हारी उनकी बहन मालविका सूद

Published : Mar 10, 2022, 09:15 PM IST
नहीं काम आया सोनू सूद का स्टारडम, 20 हजार वोटों से हारी उनकी बहन मालविका सूद

सार

पंजाब की मोगा विधानसभा सीट (Moga Assembly Constituency) से कांग्रेस की उम्मीदवार मालविका सूद (Malvika Sood) चुनाव हार चुकी हैं। मालविका मशहूर फिल्म एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की बहन है।

मोगा. पंजाब की मोगा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार डॉ. अमनदीप कौर अरोरा (Dr. Amandeep Kaur Arora) ने जीत का परचम लहराया है। मालविका सूद को इस सीट से 38125, जबकि अमनदीर कौर अरोरा को 58813 मत प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि कंप्यूटर इंजीनियर मालविका सूद मोगा में एक कोचिंग सेंटर चलाती है। वह गरीब बच्चों का मुफ्त में अंग्रेजी की कोचिंग भी देती है। कोविड के दौरान उन्होंने गरीब बच्चों को मुफ्त में ऑनलाइन क्लासेज भी दी है।

ये भी पढ़ें- Live कैप्टन अमरिंदर सिंह रिजल्ट अपडेट 2022: 'आप' के कोहली से पिछड़ते नजर आ रहे हैं कैप्टन

पंजाब से मनोज ठाकुर

वह नेता नहीं है। कम से कम सियासी नेता तो बिलकुल नहीं। शांत भाव में बात करती है। सहजता से सुनती भी है। मालविका सूद और सोनू सूद भाई बहन की यह जोड़ी समाज सेवा में कुछ हटकर नया करने की कोशिश में राजनीति में आ गए हैं। पारंपरिक राजनीतिक प्रचार से दूर मालविका अपने घर में आने वाले हर व्यक्ति का पूरा ख्याल रखती है।
उन्होंने बताया कि राजनीति में आना एक संयोग भर है। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह एक दिन राजनीति में आएंगी। लेकिन हमेशा ही समाज सेवा करते करते यह जरूर लगता था कि यदि कभी मौका मिला तो वह राजनीति में आकर समाज सेवा के काम के काम को और ज्यादा गति देगी। इसी सोच को लेकर राजनीति में कदम रखा था। सामाजिक कार्यों के चलते मोगा शहर में अच्छी छवि। किसी तरह के विवाद में उनका कोई नाम नहीं है। मोगा में उनकी छवि काफी अच्छी है। लोग उन्हें नेता के तौर पर कम सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर ज्यादा जानते हैं।
बॉलीवुड एक्टर भाई सोनू सूद का स्टारडम उनकी दूसरी सबसे बड़ी मजबूती है। शहर के लोग भाई बहन को खूब प्यार करते हैं। मृदुभाषी होने के साथ सामान्य महिला की छवि मालविका को दूसरे राजनेताओं से काफी अलग करती है। उनके पति का नाम गौतम सच्चर है। उनकी एक बड़ी बहन फार्मास्युटिकल सेक्टर से जुड़ी है। वह अभी अमेरिका में रहती है। मालविका के माता और पिता अब इस दुनिया में नहीं है।
 

ये भी पढ़ें...

राघव चड्ढा ने कहा- अरविंद केजरीवाल भाजपा के लिए होंगे प्रमुख चुनौती, आप लेगी कांग्रेस की जगह

Counting Big update : यूपी में योगी आगे, पंजाब में सिद्धू और चन्नी दोनों पिछड़े, कांग्रेस पर चल रही झाडू़ू

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?