Exit Poll 2022: एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो पंजाब से इस बार कांग्रेस का सूपड़ा होगा साफ

Published : Mar 07, 2022, 08:27 PM IST
Exit Poll 2022: एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो पंजाब से इस बार कांग्रेस का सूपड़ा होगा साफ

सार

राज्य में इस बार आप की सरकार बनती दिख रही है। सत्तारूढ़ कांग्रेस के सामने अब विपक्ष की कुर्सी बचाना भी मुश्किल दिख रहा है। राज्य में इस बार कांग्रेस सत्ता बचाने के लिए लड़ रही है। कांग्रेस को आम आदमी  पार्टी, अकाली दल-बसपा गठबंधन और अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस तथा भाजपा के गठबंधन से चुनौती मिल रही है। इस बार चुनाव में कांग्रेस ने किसी से गठबंधन नहीं किया है।   

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के एग्जिट पोल (Exit Poll) सोमवार शाम जारी हो गए। अब तक जारी हुए सर्वे रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में इस बार आप की सरकार बनती दिख रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान कड़ी टक्कर देखने को मिली है, मगर एग्जिट पोल में  आप को बहुमत मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ कांग्रेस के सामने अब विपक्ष की कुर्सी बचाना भी मुश्किल दिख रहा है। 

पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार 117 सीटों के लिए मतदान हुए। राज्य में इस बार कांग्रेस सत्ता बचाने के लिए लड़ रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 117 में से 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। तब सरकार में रही अकाली-भाजपा गठबंधन को सिर्फ 18 सीटों से संतोष करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी को 20 सीटों पर  जीत मिली थी। राज्य में जादुई आंकड़ा यानी बहुमत हासिल करने के लिए 59 सीटों की दरकरार होती है। 

राज्य में इस बार चतुष्कोणीय मुकाबला है। कांग्रेस को आम आदमी  पार्टी, अकाली दल-बसपा गठबंधन और अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस तथा भाजपा के गठबंधन से चुनौती मिल रही है। इस बार चुनाव में कांग्रेस ने किसी से गठबंधन नहीं किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी अकेले ताल ठोंकी है। दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल ने बसपा के साथ गठबंधन किया है। पिछले चुनाव में भाजपा और अकाली दल एक साथ थे। अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से अलग होकर पंजाब लोक कांग्रेस नाम से नई पार्टी बनाई है। 

कांग्रेस के लिए कौन क्या कह रहा 
- एक्सिस-इंडिया टुडे के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस का वोट प्रतिशत इस बार सिर्फ 28 प्रतिशत है। कांग्रेस 19 से 31 सीट पर सिमटती दिख रही है। 
- TV9 के सर्वे में कांग्रेस को 24 से 19 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। 
- न्यूज 18 के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 26 सीट मिलने का अनुमान है। 
- P-MARQ की रिपोर्ट में कांग्रेस को 23 से 31 सीट मिलने का अनुमान है। 
- चाणक्य के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस को सिर्फ 10 सीट मिलती दिख रही है। 
- टाइम्स नाऊ के सर्वे रिपोर्ट में भी कांग्रेस को 22 सिर्फ सीट मिलने का अनुमान है। 
- Zee News के सर्वे में भी कांग्रेस को सिर्फ 26-33 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

पिछले एग्जिट पोल के अनुमान गलत साबित हुए 
पंजाब के एग्जिट पोल के रिजल्ट की बात करें तो बीते विधानसभा चुनाव में ये गलत साबित हुए थे। पंजाब में दावे के विपरित कांग्रेस की सरकार बनी थी, जबकि एग्जिट पोल में आप और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही थी। कुछ एग्जिट पोल में तो आप की सरकार बनने के करीब बताया गया था। सी-वोटर के सर्वे में आप को 63 सीटों के साथ बहुमत मिलने की बात कही गई थी। वहीं, टुडेज चाणक्य पोल में कांग्रेस और आप में कांटे की टक्कर होती दिखाई गई थी। एक्सिस के सर्वे में भी आप की सरकार बनने का दावा किया गया था। एबीपी न्यूज ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया था। 

एक्सिस ने कहा था- अकाली गठबंधन का सफाया होगा 
एबीपी के सर्वे में पंजाब में कांग्रेस बड़ी पार्टी बताई गई थी, मगर दावा किया गया था कि यह बहुमत से दूर रहेगी, जबकि ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस को 46 से 56 सीटें मिलती बताई गई थी। वहीं अकाली गठबंधन को 19 से  27 सीट तथा अन्य दलों को 0 से 5 सीट मिलने का अुनमान जताया गया था। एक्सिस पोल ने भी पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया था। एक्सिस ने कांग्रेस  को  62 से 71 सीट मिलने का अनुमान जताया था। आप को 42 से 51 सीटों पर जीत मिली थी। एक्सिस ने अकाली दल गठबंधन का सफाया और अन्य दलों को 4 से 7 सीट मिलने का अनुमान लगाया था। 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पटियाला क्राइम: नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, हाथ पर 'नेहा' और दिल पर बना था टैटू
Punjabi Singer Drug Case: क्या हरबीर सिंह सोहल इस इंटरनेशनल सप्लाई चेन का अहम लिंक था या सिर्फ मोहरा?