पंजाब में AAP सरकार ने मंत्रियों को बांटे विभाग: जानिए किसे क्या मिला, CM मान ने अपने पास रखा अहम मंत्रालय

Published : Mar 21, 2022, 07:17 PM ISTUpdated : Mar 21, 2022, 07:19 PM IST
पंजाब में AAP सरकार ने मंत्रियों को बांटे विभाग: जानिए किसे क्या मिला, CM मान ने अपने पास रखा अहम मंत्रालय

सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने मंत्रियों के लिए विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सबसे अहम विभाग गृह मंत्रालय अपने पास ही रखा है।

चंडीगढ़. पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दो दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत (cm bhagwant mann) मान ने गृह मंत्रालय खुद अपने पास ही रखा है। जबिक बाकी विभागों को बांट दिया है।

हरपाल चीमा की वित्त तो सांगल को दिया स्वास्थ विभाग 
दरअसल, सीएम मान ने पार्टी के सबसे सीनियर नेता हरपाल चीमा (Harpal Cheema) को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी है। वह अब जल्द ही पंजाब का बजट पेश करेंगे। वहीं मंत्री विजय सिंगला (Dr. Vijay Singla) को सबसे अहम मंत्रालय यानि स्वास्थ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरजोत बैंस ( Harjot Singh Bains) को कानून और टूरिज्म मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें-भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों से मिलिए: डॉक्टर-इंजीनियर से लेकर किसान तक, कोई 3 महीने पहले राजनीति में आया

गुरमीत को मिला शिक्षा तो बलजीत कौर को महिला मंत्रालय
वहीं मुख्यमंत्री मान ने वित्त और हेल्थ के अलावा महत्वपूर्ण शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिनिस्टर गुरमीत सिंह मीत हायर (Gurmeet Singh Meet Hare) को शिक्षा मंत्रालय सौंपा है। जबिक आप सरकार में एक मात्र महिला मंत्री बनाई गईं डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास दिया है।

यह भी पढ़ें-कौन हैं कुलतार सिंह संधवां जो पंजाब विधान सभा के स्पीकर होंगे, जिन पर केजरीवाल ने जताया अटूट विश्वास

इन नेता को दिया बिजली मंत्रालय
आम आदमी पार्टी के सबसे चर्चित बिजली विभाग की जिम्मेदारी हरभजन सिंह (Harbhajan Singh )को सौंपी है। वहीं कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) को ग्रामीण विकास और पंचायती राज तो लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) को परिवहन दिया है। जबकि ब्रम शंकर (Brahmshankar Zimpa )जल और आपदा मंत्रालय और लालचंद कटारूचक्क (Lalchand Kataru Chakk) को फूड एवं सिविल सप्लाई विभाग दिया है।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'500 करोड़ का सूटकेस दो और कांग्रेस में CM बन जाओ', कांग्रेस नेता की पत्नी का संगीन आरोप!
Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट