Bhagwant Mann Wedding: 7 नहीं सिर्फ 4 फेरे लेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, आखिर क्या है इसकी वजह

सार

भगवंत मान की दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर उम्र में उनसे 16 साल छोटी हैं। गुरप्रीत कौर का जन्म 1993 में हुआ था। गुरप्रीत ने हरियाणा के मुलाना की महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री ली है। गुरप्रीत कौर फिलहाल राजपुरा में रहती हैं। 

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 जुलाई को दूसरी शादी कर रहे हैं। बता दें कि 48 साल के भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी कर रहे हैं। इस शादी में आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी फैमिली के साथ मौजूद रहेंगे। शादी चंडीगढ में पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। इस दौरान भगवंत मान 7 नहीं बल्कि चार फेरे लेंगे। 

आखिर क्यों 7 की जगह 4 फेरे लेंगे मान : 
बता दें कि भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की आनंद कारज की रस्म गुरुवार दोपहर चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस पर होगी। इसमें चंडीगढ़ सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी लावां (फेरे) करवाएंगे। सिख रीति रिवाज के अनुसार, दूल्हा-दूल्हन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में चार लावां (फेरे) लेते हुए शादी के बंधन में बंधते हैं।

Latest Videos

सिख धर्म में होती है आनंद कारज की रस्म : 
सिख धर्म में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में आनंद कारज की रस्म होती है। इस रस्म के मुताबिक, सबसे पहले दूल्हा पक्ष श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने हाजिरी लगाता है। इसके बाद दुल्हन अपनी फैमिली के साथ पहुंचती है। इसके बाद ग्रंथी दोनों पक्षों की ओर से अरदास कराते हैं। बाद में लड़की का पिता बेटी का पल्लू दूल्हे के हाथ में देता है। फिर दूल्हा- दुल्हन मिलकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की 4 परिक्रमा करते हैं। 

कौन हैं गुरप्रीत कौर?
भगवंत मान की दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर उनसे 16 साल छोटी हैं। गुरप्रीत कौर का जन्म 1993 में हुआ था। गुरप्रीत ने हरियाणा के मुलाना की महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री ली है। गुरप्रीत कौर अब राजपुरा में रहती हैं। बता दें कि भगवंत मान की बहन और गुरप्रीत कौर की काफी पहले से जान-पहचान थी। यही वजह है कि भगवंत मान भी उन्हें 2019 से जानने लगे थे। 

ये भी देखें : 

Bhagwant Mann Wedding: मिलिए भगवंत मान की पहली पत्नी से, दोनों बच्चों के साथ अब रहती हैं यहां

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बनने जा रहे दूसरी बार दूल्हा, 7 जुलाई को ये डॉक्टर बनेगी उनकी दुल्हनिया

Share this article
click me!

Latest Videos

JD Vance को लगाया गले-बच्चों को दुलारा...US Vice President का PM Modi ने किया जोरदार वेलकम
Bihar Assembly Election: Congress-RJD के बीच हुई बैठक, चुनाव को लेकर रहने वाली है ये रणनीति