Punjab Election 2022 : दो बार के सांसद Bhagwant Mann को क्यों है सुरक्षित सीट की तलाश, जानिए सबकुछ

भगवंत मान 2011 में राजनीति में आए थे। तब उन्होंने मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी ज्वॉइन की थी। 2012 में भगवंत मान ने पंजाब की लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2017 विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने जलालाबाद से टिकट दिया। भगवंत मान सुखबीर सिंह बादल के सामने 18,500 वोट से चुनाव हार गए।

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2022 9:38 AM IST

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो बार के सांसद भगवंत मान (Bhagwant Mann) को अपना सीएम चेहरा बनाया है। लेकिन भगवंत मान ने जब-जब विधानसभा चुनाव में दांव लगाया, उन्हें हर बार पटखनी ही मिली। अब वह तीन बार विधानसभा चुनाव हारने का रिकॉर्ड नहीं बनाना चाहते। यही वजह है वह विधानसभा की ऐसी सीट से मैदान में उतरना चाहते हैं जो सुरक्षित हो। 

कब-कब चुनाव में उतरे
भगवंत मान 2011 में राजनीति में आए थे। तब उन्होंने मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी ज्वॉइन की थी। 2012 में भगवंत मान ने पंजाब की लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2017 विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने जलालाबाद से टिकट दिया। भगवंत मान सुखबीर सिंह बादल के सामने 18,500 वोट से चुनाव हार गए। हालांकि भगवंत मान दो बार संगरूर से लोकसभा सासंद बन चुके हैं। 2014 में पहली बार भगवंत मान जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचे थे। 2019 में फिर से भगवंत मान संगरूर से दोबारा जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

Latest Videos

धुरी संगरूर सेफ सीट
भगवंत मान अब तीसरी बार विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। इस बार वह विधानसभा चुनाव में हार के सिलसिले को हर हालत में तोड़ना चाहेंगे। इसलिए वह धुरी विधानसभा चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। धुरी संगरूर लोकसभा का विधानसभा क्षेत्र है। यहां भगवंत मान की अच्छी खासी पैठ है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भगवंत मान धुरी से 24 हजार 72 वोट की लीड ली थी। इस दृष्टि से देखा जाए तो धुरी उनके लिए सुरक्षित सीट साबित हो सकती है। यहां के मतदाता भी उन्हें पसंद करते हैं। मान का मानना है कि यह सीट उनके लिए सुरक्षित रह सकती है। 

हर हाल में चाहते हैं जीत
भगवंत मान इसलिए भी जीत सुनिश्चित करना चाह रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा बनने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा है। इस बार भी क्योंकि आप के पास मान से मजबूत ऐसा चेहरा नहीं है, जिसे सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट किया जाए। इस वजह से मान को आगे किया गया है। बड़ी वजह यह है कि मान आप के दिल्ली दखल को कंट्रोल करने की क्षमता रखते हैं। कई मौकों पर उन्होंने अपनी इस क्षमता को दिखाया भी है। इसलिए भी वह चाहेंगे कि जीत हासिल कर पार्टी के भीतर अपने कद को बरकरार रख सके। इस पूरे परिदृश्य में धुरी सीट उनके लिए काफी मुफीद बैठती है। इसलिए वह धुरी से चुनाव लड़ने को बाकी अन्य जगह से ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-भगवंत मान के CM Face बनने की Inside Story: पहले से लिखी स्क्रिप्ट पर सधे अंदाज में सियासी दांव खेल गए केजरीवाल

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022 : AAP का CM फेस बनने के बाद भगवंत मान ने बताया पांच साल का विजन, जानिए क्या कहा

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel