Punjab Election 2022 : दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं CM चरणजीत सिंह चन्नी, देखिए कहां-कहां से आजमाएंगे किस्मत

Published : Jan 11, 2022, 03:04 PM ISTUpdated : Jan 11, 2022, 03:16 PM IST
Punjab Election 2022 : दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं CM चरणजीत सिंह चन्नी, देखिए कहां-कहां से आजमाएंगे किस्मत

सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद पंजाब की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में शामिल हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बुधवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी की पहली लिस्ट सामने आ सकती है। 

चंडीगढ़ : पंजाब में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022 ) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) विधानसभा की दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के बाद पंजाब की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में शामिल हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बुधवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी की पहली लिस्ट सामने आ सकती है। 

इन सीटों से चुनाव लड़ेंगे सीएम चन्नी
जानकारों की माने तो दलित लैंड पर सीएम चन्नी की नजर है। यही कारण है कि पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहब और आदमपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह दोनों ही सीट दलित बाहुल्य मानी जाती है। सीएम चन्नी अभी चमकौर साहिब विधानसभा सीट से ही विधायक हैं। उनके आदमपुर सीट से चुनाव लड़ने का कांग्रेस को फायदा भी मिल सकता है।

सिद्धू पर सस्पेंस
जहां सीएम के दो सीट से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है तो वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर सस्पेंस बरकरार है। पार्टी में एक खेमा ऐसा भी है कि वह सिद्धू को कैप्टन के खिलाफ चुनावी मैदान में देखना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो पटिलाया सीट हाईप्रोफाइल बन सकती है, क्योंकि यह वही सीट है जहां से कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धू को पार्टी किस जगह से मैदान में उतारती है।

14 फरवरी को मतदान
बता दें कि पंजाब में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा। राज्य में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगी। 10 मार्च को नतीजे आएंगे। लेकिन इससे पहले राज्य में सियासी पारा गरम है। दलबदल भी तेज है। जीत के दावे भी किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022 : कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जल्द, इन विधायकों को मौका, इनका साफ होगा पत्ता

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: कांग्रेस और अकाली दल को बड़ा झटका, अरविंद खन्ना और गुरदीप सिंह गोशा बीजेपी में शामिल

 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab: किसान मजदूर मोर्चा 5 दिसंबर को करेगा रेल रोको आंदोलन, 19 जिलों में होगा असर
Dharmendra का ये है पंजाब वाला वो घर, यहीं पर हीमैन का बीता था बचपन