पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, CM चन्नी दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, जानें किसे कहां से टिकट मिला

पंजाब विधानसभा चुनाव में इस वक्त नामांकन का दौर चल रहा है। इसी बीच रविवार को सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने  8 और प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस सूची में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भदौड़ विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 30, 2022 12:47 PM IST / Updated: Jan 30 2022, 06:43 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में इस वक्त नामांकन का दौर चल रहा है। इसी बीच रविवार को सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने  8 और प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस सूची में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भदौड़ विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। बता दें कि कांग्रेस ने सीएम चन्नी को चमकौर साहिब सीट से भी प्रत्याशी बनाया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे को भी मिला टिकट
तीसरी सूची के मुताबिक, सिटिंग विधायक रमिंदर सिंह अवला को टिकट नहीं मिला। जबकि पूर्व मेयर विष्णु शर्मा पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए। वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल बरनाला सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। नवांशहर से अंगद सैनी को टिकट नहीं दिया गया है। अंगद की पत्नी रायबरेली से विधायक अदिति सिंह ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी।

Latest Videos

कांग्रेस जारी कर चुकी है 117 सीटों पर प्रत्याशी
बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने यह अंतिम सूची जारी की है। अब तक पार्टी अब सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। तीसरी सूची में ऐसे कई उम्मीदवारों का पत्ता साफ तय हो गया, जिनको लगता था कि उन्हें पार्टी आखिरी लिस्ट में प्रत्याशी बनाएगी।

तीसरी सूची में इन 8 उम्मीदवारों के नाम...
आखिरी सूची में अत्तरी से तारसेम सिंह सिअल्का, खेमकरण से सुखपाल सिंह भुल्लर, नवांशहर से सतबीर सिंह सैनी बालिचिकी, लुधियाना साउथ से ईश्वरजोत सिंह चीमा, जलालाबाद से मोहन सिंह फालिअनवाला, भादौड़ से चरणजीत सिंह चन्नी, बरनाला से मनीष बंसल, पटियाला से विष्णु शर्मा का नाम है।

सीएम चन्नी को सीटों से टिकट दिए जाने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है। उन्होंने ट्ववीट करके कहा-
 

 


पंजाब चुनाव: बलबीर सिंह राजेवाल के तीन बड़े ऐलान- सरकार बनी तो ‘जवाबदेही आयोग’ बनाएंगे, किसानों को भी सौगात

पंजाब चुनाव में भाजपा ने चौथी सूची में दो उम्मीदवारों का ऐलान किया, अभी 3 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट