पंजाब चुनाव: बलबीर सिंह राजेवाल के तीन बड़े ऐलान- सरकार बनी तो ‘जवाबदेही आयोग’ बनाएंगे, किसानों को भी सौगात

पंजाब चुनाव में गुरनाम सिंह चढ़ूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी और बलबीर सिंह राजेवाल के संयुक्त समाज मोर्चा के बीच गठबंधन हुआ है। दोनों किसान दल गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। बलवीर सिंह राजेवाल को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 30, 2022 11:15 AM IST

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने घोषणाएं करना शुरू कर दिया है। इस चुनावी समर में किसान संगठन भी उतरे हैं। रविवार को संयुक्त समाज मोर्चा के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल (Balbir Singh Rajewal) ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में पार्टी का चुनावी घोषणापत्र पत्र जारी किया जाएगा। इसमें तीन बड़ी बातों को शामिल किया गया है। राज्य की लूट की जांच के लिए एक 'जवाबदेही आयोग' का गठन किया जाएगा। इसमें जिम्मेदारी तय की जाएगी। जो भी कसूरवार होगा, उससे वसूली की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब लोकपाल अभी बिना दांत वाला शेर बन गया है, इसको राज्य को लूटने वाले भ्रष्ट राजनेताओं और उनके सहयोगियों पर नकेल कसने में सक्षम बनाया जाएगा। पंजाब में यह चर्चा आम है कि यहां राजनेता राजस्व को लूटते हैं। इसकी जांच की जाएगी। मोर्चा की सरकार बनी तो सभी छोटे दुकानदारों से घरेलू दरों पर बिजली बिल लिया जाएगा, ना कि व्यावसायिक दरों पर। राजेवाल ने कहा कि ये दुकानदार अपनी जीविका कमाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। कड़ी मेहनत के बाद भी इतना नहीं कमा पाते कि उनका गुजारा सही से हो सके। शहरों और कस्बों में ऐसे लाखों दुकानदार हैं, जो आज बदहाली का जीवन जी रहे हैं। मोर्चा उनकी मदद के लिए योजना बनाएगा। 

किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देंगे
राजेवाल ने तीसरी घोषणा में सहकारी बैंकों से फसल ऋण लेने वाले किसानों के संबंध में की। उन्होंने कहा कि समय पर फसल ऋण चुकाने पर किसानों से कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसे फसली ऋण पर ब्याज दर 7% ब्याज लिया जाता था। लेकिन केंद्र सरकार 3% की छूट देती है। इन ऋणों पर किसानों को 4 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता था। अगर मोर्चा की सरकार बनती है तो वह सहकारी बैंकों द्वारा साल में दो बार - रबी और खरीफ फसलों के लिए दिए गए ऋण पर ब्याज नहीं लेगा। 

मोर्चा तेजी से फेमस हो रहा है
उन्होंने दावा किया कि मोर्चा तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। इसके साथ हर कोई जुड़ रहा है। निश्चित ही हम पंजाब में बदलाव के लिए काम कर रहे हैं। मोर्चा पंजाब में वैकल्पिक राजनीति करेगा। क्योंकि अभी तक पारंपरिक दलों ने पंजाब के विकास की ओर ध्यान ही नहीं दिया है। उनके लिए राजनीति का मतलब सिर्फ सत्ता और पद है। पंजाब के मसलों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। राजेवाल ने कहा कि उनका किसान संघ 31 जनवरी को ‘विश्वासघात  दिवस’ में भाग लेगा, जिसे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की ओर से घोषित किया गया है। 

चढ़ूनी और राजेवाल की पार्टी में गठबंधन
पंजाब चुनाव में गुरनाम सिंह चढ़ूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी और बलबीर सिंह राजेवाल के संयुक्त समाज मोर्चा के बीच गठबंधन हुआ है। दोनों किसान दल गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। बलवीर सिंह राजेवाल को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया है। वे समराला से चुनाव लड़ेंगे। पंजाब में संयुक्त संघर्ष पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इनमें समाना, संगरूर, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, शाहकोट, अजनाला, बीड़वा, दाखां, भुलठ शामिल हैं। बाकी 107 सीटों पर संयुक्त समाज मोर्चा (राजेवाल) प्रत्याशी उतारेगा।

पंजाब चुनाव में भाजपा ने चौथी सूची में दो उम्मीदवारों का ऐलान किया, अभी 3 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी

पंजाब चुनाव: सिद्धू बोले- बिक्रम मजीठिया परचा माफिया, उसने कई लोगों पर केस कराए, हम मजबूत-सुरक्षित सरकार देंगे

पंजाब: संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवारों की टेंशन बढ़ी, चुनाव आयोग ने अभी तक नहीं किया पार्टी को रजिस्टर्ड

Punjab Election 2022: चुनावी रैलियों पर रोक, प्रचार के लिए उम्मीदवारों ने लिया सोशल मीडिया का सहारा

पंजाब चुनाव: बैंक ने लिखी चुनाव आयोग को चिट्‌ठी, खडूर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार डिफॉल्टर, नॉमिनेशन रोका जाए

पंजाब चुनाव 2022 की हर बड़ी सीट का ग्राउंड रिपोर्ट, हर बड़े मुद्दे पर एक्सपर्ट एनालिसिस, बड़े नेता का इंटरव्यू, इलेक्शन बुलेटिन, हॉट सीट्स का हाल, कैंडिडेट की प्रोफाइल और उनकी लाइफ स्टाइल, बाहुबलियों का हाल...Asianetnews Hindi पर 360 डिग्री कवरेज के साथ पढ़ें पंजाब विधानसभा चुनाव का हर अपडेट।

 

Share this article
click me!