Punjab Election 2022 : नवजोत सिद्धू का बड़ा ऐलान, कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं को देंगे हर महीने दो हजार रुपए

Published : Jan 03, 2022, 01:53 PM ISTUpdated : Jan 03, 2022, 02:29 PM IST
Punjab Election 2022 : नवजोत सिद्धू का बड़ा ऐलान, कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं को देंगे हर महीने दो हजार रुपए

सार

सिद्धू ने कहा कि अगर पंजाब में कांग्रेस की सरकार आई तो महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपए देंगे।इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हजार रुपए महीने देने का ऐलान कर चुके हैं।

चंडीगढ़ : पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) से पहले वादों की छड़ी लग गई है। हर पार्टी अपनी-अपनी तरफ से जनता को लुभाने में जुट गई है। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सिद्धू ने कहा कि अगर पंजाब में कांग्रेस की सरकार आई तो महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपए देंगे। बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हजार रुपए महीने देने का ऐलान कर चुके हैं।

सरकार आई तो महिलाओं को देंगे 2 हजार रुपए
दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू बरनाला पहुंचे थे। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि चुनाव में आधी आबादी को लुभाने के लिए हर दल कई वादे कर रहे हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी इसी तरह का वादा किया है। उन्होंने भी कहा कि पंजाब में उनकी सरकार बनती है तो हर महिला को एक हजार रुपए प्रति महीना दिया जाएगा। अब कांग्रेस की तरफ से ऐसा ऐलान किया गया है, यानी घर संभालने वाली महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए दिए जाएंगे।

ये भी ऐलान 
इसके साथ ही सिद्धू ने कई और ऐलान किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर गांव में महिलाओं की कमांडो बटालियन बनाएगी। हर गांव में दो महिलाएं इस बटालियन में रखी जाएंगी।

  • 5वीं पास बच्ची को 5,000 देंगे
  • 10वीं पास छात्राओं को 15,000 देंगे
  • 12वीं पास छात्राओं को 20,000 देंगे
  • कॉलेज का एडमिशन पर्ची दिखाने पर लड़कियों को स्कूटी मिलेगी
  • विदेश जाने वाली बच्ची को एक टैबलेट देंगे
  • लड़कियों के नाम मिलकियत जमीन मुफ्त में रजिस्टर्ड होगी
  • महिलाओं को घरेलू काम के लिए बिना ब्याज दो लाख रुपए का ऋण देंगे
  • पांच एकड़ से नीचे के किसान या मजदूर को रोजाना 400 रुपए देंगे

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022:डिप्टी सीएम रंधावा की नवजोत सिंह सिद्धू को हिदायत- अपनी जुबान बंद रखें और मैं कहना छोड़ें

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: सोनू सूद राजनीति में आएंगे, जल्द पार्टी का नाम भी बताएंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान
 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट
Punjab Lottery Jackpot: कैसे एक सब्जी वाला बना करोड़पति, आज किसकी बारी?