
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) के लिए भाजपा ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की। पार्टी ने पहली लिस्ट में 34 उम्मीदवारों के नाम जारी किए। हालांकि शुक्रवार देर रात एक और उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई। भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा (Ashwani Kumar Sharma) को पठानकोट सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
इससे पहले पंजाब भाजपा के सीनियर नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में एक बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों पर फाइनल मुहर लगाई गई है। पंजाब में भाजपा को 4028 उम्मीदवारों के आवेदन मिले थे। भाजपा अभी 28 प्रत्याशियों की सूची भी जल्द जारी करेगी। इस बार से फिरोजपुर शहर विधानसभा सीट से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को टिकट दिया गया है, जबकि अरविंद खन्ना संगरूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी ने इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए
इस बार भाजपा बड़े भाई की भूमिका में
भाजपा गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाने जा रही है। भाजपा ने इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस, बैंस ब्रदर्स की लोक इंसाफ पार्टी और सुखदेव सिंह ढींडसा की अकाली दल के साथ गठबंधन किया है। बैंस बंधुओं की लोक इंसाफ पार्टी को 4 सीटें दी जा रही हैं, जबकि भाजपा 63 उम्मीदवार उतारेगी। जबकि 36 सीटें कैप्टन अमरिंदर सिंह और 14 सीटों पर अकाली दल (संयुक्त) चुनाव लड़ेगा।
ये भी पढ़ें
Punjab Assembly Elections 2022: Arvind Khanna को संगरूर से उतार, BJP लगा रही है एक तीर से दो निशाना!
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।