भाजपा गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाने जा रही है। भाजपा ने इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस, बैंस ब्रदर्स की लोक इंसाफ पार्टी और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है।

चंडीगढ़। पंजाब के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने भी शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा ने 12 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जल्द ही 2 अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) द्वारा जारी 12 उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मालवा क्षेत्र के लहरगागा विधानसभा क्षेत्र से परमिंदर सिंह ढींडसा, दिर्बा से सोमा सिंह घराचोन, साहनेवाल से हरप्रीत सिंह गरचा, जैतो से श्रीमती परमजीत कौर गुलशन, पंजाब से संत सुखविंदर सिंह टिब्बा, बाघा पुराण से एस जगतार सिंह राजियाना और सुनाम से सनमुख सिंह मोखा को प्रत्याशी बनाया गया है। 

दोआबा क्षेत्र के फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र से सरवन सिंह फिल्लौर, उर्मुर टांडा से मंजीत सिंह दसुहा, सुल्तानपुर लोधी से जुगराजपाल सिंह शाही और खेमकरण विधानसभा क्षेत्र से दलजीत सिंह गिल, कादियां से मास्टर जौहर सिंह को मैदान में उतारा गया है।

इस बार भाजपा बड़े भाई की भूमिका में
भाजपा गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाने जा रही है। भाजपा ने इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस, बैंस ब्रदर्स की लोक इंसाफ पार्टी और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है। बैंस बंधुओं की लोक इंसाफ पार्टी को 4 सीटें दी जा रही हैं, जबकि भाजपा 63 उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा, 36 सीटें कैप्टन अमरिंदर सिंह और 14 सीटों पर अकाली दल (संयुक्त) चुनाव लड़ेगा। 

बता दें कि 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया।

पंजाब चुनाव में ऐसा है पूरा कार्यक्रम
कुल विधानसभा सीटें- 117
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 25 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख- 1 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच- 2 फरवरी
नाम वापसी की अंतिम तारीख- 4 फरवरी
मतदान- 20 फरवरी
रिजल्ट- 10 मार्च

Punjab Election 2022: भाजपा ने पहली सूची में 34 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, देखें किसे-कहां से टिकट मिला

पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले टेररिस्ट मूवमेंट, अब पाकिस्तान से आए ग्रेनेड लॉन्चर और RDX समेत एक युवक अरेस्ट

पंजाब कांग्रेस ने कानूनी, मानवाधिकार और RTI सेल में 22 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए, चुनाव में होंगे मददगार