Punjab Election 2022: BJP ने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा को पठानकोट से चुनावी मैदान में उतारा

Published : Jan 22, 2022, 12:56 AM IST
Punjab Election 2022: BJP ने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा को पठानकोट से चुनावी मैदान में उतारा

सार

भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा को पठानकोट सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उनके नाम की घोषणा शुक्रवार देर रात की गई।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) के लिए भाजपा ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की। पार्टी ने पहली लिस्ट में 34 उम्मीदवारों के नाम जारी किए। हालांकि शुक्रवार देर रात एक और उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई। भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा (Ashwani Kumar Sharma) को पठानकोट सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। 

इससे पहले पंजाब भाजपा के सीनियर नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में एक बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों पर फाइनल मुहर लगाई गई है। पंजाब में भाजपा को 4028 उम्मीदवारों के आवेदन मिले थे। भाजपा अभी 28 प्रत्याशियों की सूची भी जल्द जारी करेगी। इस बार से फिरोजपुर शहर विधानसभा सीट से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को टिकट दिया गया है, जबकि अरविंद खन्ना संगरूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

  1. पठानकोट: अश्विनी कुमार शर्मा 
  2. सुजानपुर : दिनेश बब्बू
  3. दीना नगर : रेणु कश्यप
  4. श्री हरगोबिंदपुर: बलजिंदर सिंह डकोहा
  5. अमृतसर उत्तर: सुखविंदर सिंह पिंटू
  6. तरनतारन: नवरीत
  7. कपूरथला: रणजीत सिंह खोजेवाला (कबड्डी खिलाड़ी)
  8. जालंधर पश्चिम: मोहिंदरपाल भगत
  9. जालंधर सेंट्रल: मनोरंजन कालिया
  10. जालंधर उत्तर: कृष्ण देव भंडारी
  11. मुकेरियां: जंगीलाल महाजन
  12. दसुया: रघुनाथ राणा
  13. होशियारपुर: तीक्षण सूद
  14. चब्बेवाल : डॉ. दिलबाग राय (एससी रिजर्व)
  15. गढ़शंकर: निमिषा मेहता
  16. बंगा: मोहन लाल बंगा
  17. बलाचौर: अशोक बाठो
  18. फतेहगढ़ साहिब: दीदार सिंह भट्टी
  19. अमलोह: करणवीर सिंह तोहरा
  20. खन्ना: गुरप्रीत सिंह भट्टी
  21. लुधियाना वेस्ट: एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू
  22. लुधियाना सेंट्रल: गुरदेव शर्मा
  23. गिल: एसआर लिड्डर, रिटा. आईएएस (एससी रिजर्व)
  24. जगराव: कंवर नरेंद्र सिंह
  25. फिरोजपुर शहर: राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
  26. जलालाबाद : पूरन चंद्र
  27. फाजिल्का: सुरजीत कुमार जियानी
  28. अबोहर: अरूण नारंग
  29. मुक्तसर: राजेश पटेला
  30. फरीदकोट: गोरव कक्कड़
  31. भुचो मंडी: रूपेंद्र सिंह सिद्धू (एससी)
  32. तलवंडी साबो: रविप्रीत सिंह सिद्धू
  33. सरदूलगढ़: जगजीत सिंह मिल्खा
  34. संगरूर: अरविंद खुराना
  35. डेराबसी: संजीव खन्ना

इस बार भाजपा बड़े भाई की भूमिका में
भाजपा गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाने जा रही है। भाजपा ने इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस, बैंस ब्रदर्स की लोक इंसाफ पार्टी और सुखदेव सिंह ढींडसा की अकाली दल के साथ गठबंधन किया है। बैंस बंधुओं की लोक इंसाफ पार्टी को 4 सीटें दी जा रही हैं, जबकि भाजपा 63 उम्मीदवार उतारेगी। जबकि 36 सीटें कैप्टन अमरिंदर सिंह और 14 सीटों पर अकाली दल (संयुक्त) चुनाव लड़ेगा।

 

ये भी पढ़ें

Punjab Assembly Elections 2022: Arvind Khanna को संगरूर से उतार, BJP लगा रही है एक तीर से दो निशाना!

Punjab Polls 2022: राणा गुरमीत सोढ़ी को फिरोजपुर से टिकट देने की inside story, BJP ने इसलिए बदली पारंपरिक सीट

Punjab Election 2022: SAD (संयुक्त) ने भी 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जानें किसे कहां से टिकट मिला

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM का सपना क्या देखा पार्टी से ही संस्पेंड हो गईं नवजोत कौर, जानिए उनका वो बयान
नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, पार्टीलाइन के खिलाफ जाने पर हुआ एक्शन