पंजाब में ओलंपिक पदक विजेता के नाम पर स्कूलों के नाम, जानिए किस हॉकी प्लेयर के नाम से होगा कौन सा स्कूल

Published : Aug 23, 2021, 12:48 PM ISTUpdated : Aug 23, 2021, 07:48 PM IST
पंजाब में ओलंपिक पदक विजेता के नाम पर स्कूलों के नाम, जानिए किस हॉकी प्लेयर के नाम से होगा कौन सा स्कूल

सार

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार इतिहास रचते हुए देश के 7 मेडल दिलाए हैं। केंद्र सरकार से लेकर कई राज्य सरकारों ने प्लेयर को कोरोड़ों रुपए का इनाम दिया है। वहीं इसी बीच पंजाब सरकार ने इंडियन हॉकी खिलाड़ियों को अनोखा सम्मान दिया है। 

चंडीगढ़. टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार इतिहास रचते हुए देश के 7 मेडल दिलाए हैं। केंद्र सरकार से लेकर कई राज्य सरकारों ने प्लेयर को कोरोड़ों रुपए का इनाम दिया है। वहीं इसी बीच पंजाब सरकार ने इंडियन हॉकी खिलाड़ियों को अनोखा सम्मान दिया है। राज्य सरकार ने 10 स्कूलों का नाम राज्य के ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों के नाम पर रखा है। 

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह दी मंजूरी
दरअसल, रविवार को पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए 10 सरकारी स्कूलों का नाम उनपर रखा गया है। जिसको मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इसकी मंजूरी दे दी है।

कप्तान मनप्रीत सिंह के नाम पर होगा ये स्कूल
मंत्री विजय इंदर सिंगला ऐलान करते हुए कहा कि जालंधर के मीठापुर का गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का अब नया नाम इंडियन हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के नाम पर रखा गया है। वहीं ओलंपिक में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा गोल दागने वाले हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह के नाम से अमृतसर के तिमोवाल के जीएसएसएस स्कूल अब हरमनप्रीत सिंह के नाम से जाना जाएगा। 

यह भी पढ़ें-मां ने कपड़े सिलकर बेटी को पाला, कोच ने टैलेंट देखकर एकडेमी बुलाया, अब शैली सिंह ने रच दिया इतिहास

इन खिलाड़ियों के नाम से जाने जाएंगे ये स्कूल
- अमृतसर के अटारी के जीएसएसएस को अब ओलंपियन शमशेर सिंह के नाम से होगा।
- फरीदकोट के राजकीय माध्यमिक विद्यालय (बालिका) ओलंपियन रूपिंदर पाल सिंह के नाम से जाना जाएगा। 
-जालंधर के खुसरोपुर के राजकीय माध्यमिक स्कूल का नाम ओलंपियन हार्दिक सिंह होगा।
- अमृतसर के खलाइहारा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नाम ओलंपियन गुरजंत सिंह के नाम से जाना जाएगा।
- गुरदास के चहल कलां राजकीय उच्च विद्यालय का नाम ओलंपियन सिमरनजीत सिंह के नाम पर रखा गया है। 

यह भी पढ़ें-U-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: शैली सिंह ने रचा इतिहास, लॉन्ग जम्प में जीता सिल्वर मेडल

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'बहनों की खातिर पापा को रिहा करो', जिस बेटी को मारना चाहा-उसी ने की हत्यारे पिता को छोड़ने की अपील
CM का सपना क्या देखा पार्टी से ही संस्पेंड हो गईं नवजोत कौर, जानिए उनका वो बयान