पति को था शक पत्नी ने दिया किसी और के बच्चे को जन्म, मुंह पर तकिया रख दम टूटने तक दबाए रखा

पंजाब के कपूरथला के सरकारी अस्पताल में एक पति ने गला दबाकर और मुंह पर तकिया रखकर पत्नी की हत्या कर दी। उसे शक था कि पत्नी का किसी और से अवैध संबंध है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 4, 2022 1:49 PM IST

कपूरथला। पंजाब से एक बेरहम पति का वीडियो सामने आया है। उसने गला घोंटकर और तकिया से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना सिविल अस्पताल की है। महिला ने चार दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस ने आरोपी पति मनजीत सिंह को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पति को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध किसी और से है। महिला ने बच्चा जन्म दिया तो पति को लगा कि वह उसका नहीं है। इस बात से नाराज पति ने पत्नी की जान लेने का फैसला कर लिया। उसने गला दबाकर और तकिया से मुंह दबाकर अपनी पत्नी को मार डाला। अस्पताल के एक कर्मचारी ने हत्या का वीडियो बना लिया। 

Latest Videos

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती है। वह जमीन पर लेटी हुई थी। इसी दौरान पति ने पहले गला दबाकर उसे मारना चाहा। उसने पूरी ताकत से काफी देर तक पत्नी का गला दबाए रखा। इस दौरान महिला अचेत हो गई। पति को यकीन नहीं हुआ कि वह मर गई है। 

पति के चेहरे पर नहीं था कोई शिकन
इसके बाद वह उठा और अपने चेहरे पर गमछा लपेटा। उसने फिर महिला के चेहरे पर तकिया रखा और पूरी ताकत से दबा दिया। महिला सांस नहीं ले पाए इसके लिए वह उसके सीने पर घुटना रख पूरी ताकत से मुंह दबाए रखा। वह तब तक पत्नी के शरीर पर चढ़ा रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पत्नी की हत्या के वक्त पति के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। 

यह भी पढ़ें- 19 साल की उम्र में हसबैंड को छोड़ा, लेकिन LIVE IN में भी प्रेमी को लगता था कि वो चीटर है, चौंकाने वाला मर्डर

दोनों ने किया था प्रेम विवाह
दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बेटा पहले से है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी सब डिवीजन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की हत्या गायनिक वार्ड के प्राइवेट रूम नंबर चार में सुबह करीब 6 बजे हुई। आरोपी पति मनजीत सिंह को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- परफ्यूम एड के वीडियोज से बढ़ी यौन हिंसा, I&B मंत्रालय का आदेश- Youtube-Twitter इसे तत्काल हटाएं

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024