शर्मनाक: जिस बेटी से कल तक लाड प्यार करते थे माता-पिता, एक गलती क्या हुई उसे जंजीरों से जकड़ दिया

Published : Jun 07, 2020, 12:19 PM ISTUpdated : Jun 07, 2020, 12:31 PM IST
शर्मनाक: जिस बेटी से कल तक लाड प्यार करते थे माता-पिता, एक गलती क्या हुई उसे जंजीरों से जकड़ दिया

सार

डिजिटल इंडिया में आज भी ऐसे बहुत से परिवार हैं जो अपनी बेटियों को उनके मनपसंद के लड़के से शादी नहीं करने देते हैं। अगर वह ऐसा करती हैं तो परिजन उनको जान से मारने तक पर उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब में सामने आया है, जहां एक लड़की को जंजीरों से बांधकर रखा गया।  

अमृतसर (पंजाब). डिजिटल इंडिया में आज भी ऐसे बहुत से परिवार हैं जो अपनी बेटियों को उनके मनपसंद के लड़के से शादी नहीं करने देते हैं। अगर वह ऐसा करती हैं तो परिजन उनको जान से मारने तक पर उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब में सामने आया है, जहां एक लड़की को जंजीरों से बांधकर रखा गया।

अपनी ही बेटी को जंजीरों से जकड़ दिया
दरअसल, हैरान कर देने वाला यह घटना अमृतसर जिले के गवाल मंडी की है। जहां एक बेटी अपनी मर्जी के लड़के से शादी करना चाहती थी। लेकिन उसके घरवालों ने उसको घर में कैद कर दिया और उसे जंजीरों से बांध दिया। अपने ही घर में उससे जानवरों जैसा व्यवहार किया जाने लगा। कल तक जो मां-बाब बेटी से लाड प्यार करते थे अब वहीं उसको दुशमन मानने लगे हैं।

ऐसे लड़की हुई जंजीरों से मुक्त
जैसी ही इस घटना की जानकारी समाज सेवी दीपक बब्बर को पता चली तो उन्होंने इसकी जानकारी एक एनजीओ दी। जहां पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद सामाजिक संस्था और पुलिस ने पहुंचकर लड़की को जंजीरों से मुक्त कराकर आजादी दिलाई। फिर पीड़िता ने रोते हुए अपनी स्टोरी बताई।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी