डिनर के दौरान डिस्कोथेक में DSP ने पत्नी को पीटा, फिर घर पहुंचकर कर दिया फायर

पंजाब पुलिस के डीएसपी अतुल सोनी ने विवाद के बाद अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि ऐन मौके पर उनके बेटे ने मां को धक्का देकर जान बचा ली। पुलिस ने DSP के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2020 8:32 AM IST

चंडीगढ़। मोहाली में पंजाब पुलिस के दबंग DSP अतुल सोनी ने एक डिस्कोथेक में डिनर के दौरान अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद घर लौटकर उस पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि ऐन मौके पर उनके बेटे ने मां को धक्का देकर गोली लगने से बचा लिया। विवाद DSP की किसी महिला मित्र को लेकर हुआ था। इसके बाद DSP ने डिस्को थेक में ही पत्नी को पीटना शुरू कर दिया था। कुछ लोगों ने दोनों को अलग-अलग किया। इसके बाद दम्पती घर पहुंचे। इसके बाद फिर विवाद हुआ और DSP ने रिवाल्वर से फायर कर दिया। पुलिस ने अतुल सोनी के खिलाफ हत्या की कोशिश की मामला दर्ज किया है।


पत्नी ने कार्रवाई से मना किया..
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात अतुल सोनी अपने परिवार को लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित सतवा डिस्को थेक गए थे। इनकी बेटी 27 दिसंबर को कनाडा से यहां आई थी। इस दौरान DSP के अन्य दोस्त भी अपने परिवार को लेकर डिनर करने आए थे। डिनर के बीच अतुल सोनी की किसी महिला मित्र का जिक्र आ गया। बात ही बात में बहस शुरू हो गई। अतुल सोनी इतने गुस्से में आए कि वहीं पर पत्नी सुनीता को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दम्पती घर पहुंचे। तभी DSP ने अपनी पर्सनल रिवाल्वर से पत्नी पर फायर कर दिया। लेकिन उनके बेटे ने मां को धक्का दे दिया। इससे गोली सोफे पर जा लगी। इसकी सूचना सुनीता ने मोहाली पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पीसीआर टीम पहुंची। लेकिन DSP को देखकर वे चुप रहे। फिर सीनियर अफसरों को सूचना दी गई। रविवार को जब पुलिस DSP को ढूंढ रही थी, तभी उनकी पत्नी पुलिस थाने पहुंचीं। वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहती थीं।

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर #Shorts
रतन टाटा ने क्यों नहीं की शादी? चीन से जुड़ा है एक अनसुना किस्सा। Ratan Tata Passes Away
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata
Ratan Tata के अंतिम दर्शन में ईशा अंबानी ने ये क्या कर डाला-वीडियो वायरल
Ratan Tata को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मुकेश औऱ नीता अंबानी #Shorts