आधी रात घने जंगल के बीचों-बीच आजादी का जश्न मना रहे थे लड़के-लड़कियां

Published : Aug 16, 2019, 01:26 PM IST
आधी रात घने जंगल के बीचों-बीच आजादी का जश्न मना रहे थे लड़के-लड़कियां

सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। जब देश आजादी का जश्न मना रहा था, आधी रात करीब 200 लड़के-लड़कियां ऐसी हरकतें करते पकड़े गए, जिसने हड़कंप मचा दिया। जानें पूरा मामला...

कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती वैली में पुलिस ने एक बड़ी रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। जब देश आजादी का जश्न मना रहा था, करीब 200 लड़के-लड़कियां कसोल के पास जंगल में अपनी ही मस्ती में डूबे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि आलीआगे नामक जगह पर रेव पार्टी चल रही है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां डीजे की तेज धुन पर नशे में धुत लड़के-लड़कियां थिरक रहे थे। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में नशे के कैप्सूल बरामद किए हैं। इस रेव पार्टी का आयोजन छलाल निवासी प्रताप सिंह ने किया था। पुलिस ने उसे भी भागने से पहले पकड़ लिया।

ढाई बजे पहुंची पुलिस
पुलिस अधिकारी सुनील सांख्यान ने बताया कि जहां यह रेव पार्टी चल रही थी, वहां कोई वाहन नहीं जा सकता था। पुलिस टीम पहाड़ियों के संकरे रास्ते से करीब ढाई घंटे पैदल चलकर रात को ढाई बजे वहां पहुंची। पुलिस को देखकर वहां भगदड़ मच गई। हालांकि किसी को भागने का मौका नहीं मिला। SP गौरव सिंह ने बताया कि नशीले कैप्सूल की फोरेसिंक जांच कराई जा रही है।

क्या है रेव पार्टी
यह एक सीक्रेट पार्टी होती है। जो लोग इस पार्टी में बुलाए जाते हैं, उनके अलावा दूसरे किसी को इसकी भनक तक नहीं होती। ऐसी पार्टी गैर कानूनी होती हैं। कारण, इनमें शराब, ड्रग्स, म्यूजिक और सेक्स का कॉकटेल होता है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में  नशे का कारोबार तेजी से फला-फूला है। ऐसे में यहां रेव पार्टी आम हो चली हैं। यह और बात है कि पुलिस कभी-कभार ही इन तक पहुंच पाती है।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mad Sandhu Murder: कौन थे मैड संधू और क्यों हुई हत्या? गोल्डी ढिल्लों की वायरल पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस
Punjab Election 2027: BJP ने खोल दिया अपना सबसे बड़ा पत्ता, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान