पंजाब और हरियाणा में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, तापमान में 3 से 8 डिग्री की गिरावट

दोनों राज्यों के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों में गेहूं की फसल बर्बाद होने का डर पैदा हो गया है। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी शनिवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश हुई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 7, 2020 11:02 AM IST / Updated: Mar 07 2020, 04:34 PM IST

चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शनिवार को मध्यम से भारी स्तर की बारिश होने से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।

बारिश के कारण गेंहूं की फसल को नुकसान

दोनों राज्यों के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों में गेहूं की फसल बर्बाद होने का डर पैदा हो गया है। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी शनिवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश हुई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है। कई इलाकों में तापमान औसत से तीन से आठ डिग्री की गिरावट से साथ 17 से 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गेहूं की फसल की कटाई अप्रैल के मध्य में होती है

पंजाब के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण तैयार फसलों के नुकसान की खबरें आईं हैं, जिनके मद्देनजर राज्य सरकार ने शुक्रवार को फसलों के नुकसान के आकलन का आदेश दिया।

हरियाणा के कुछ इलाकों से भी फसल बर्बाद होने की खबरें आई हैं।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

Share this article
click me!