राजस्थान की सड़क पर मौत का ताडंव: चंद सेकेंड में 10 लोगों की मौत, खून से सन गई सड़कें..चिपक गए शव

Published : Jul 04, 2022, 01:38 PM IST
राजस्थान की सड़क पर मौत का ताडंव: चंद सेकेंड में 10 लोगों की मौत, खून से सन गई सड़कें..चिपक गए शव

सार

हादसों के बाद ऐसा कोहराम मचा कि शवों को मुर्दाघर तक ले जाने में पुलिसवालों के पसीने छूट गए। बड़ी मशक्कत के बाद शवों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला गया। 

जयपुर. राजस्थान में देर रात कुछ ही घंटों में मौत का ऐसा तांडव हुआ कि अलग-अलग जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई। पांच जिलों में हुए इन हादसों में दस लोगों की मौत के अलावा पांच अन्य लोग घायल भी हो गए। इन घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसों के बाद ऐसा कोहराम मचा कि शवों को मुर्दाघर तक ले जाने में पुलिसवालों के पसीने छूट गए। बड़ी मशक्कत के बाद शवों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला गया। 

सांड़ तो बच गया लेकिन दो जानें चली गई
बीकानेर में जेएनवीसी थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसा हुआ। थाना क्षेत्र में स्थित वैष्णोधाम के नजदीक आवारा सांड को बचाने के चलते एक कार सामने से आ रही दूसरी कार से आ टकराई। दोनो कारें चकनाचूर हो गई। सांड़ तो बच गया लेकिन दोनो कारों में सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर घायल हैं। इनमें से एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। 

वीडियोकोच ने बाइक सवारों को रौंद दिया
धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में भी देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि कानेसा गांव के नजदीक रहने वाले दो युवक बाइक से देर रात करीब एक बजे घर लौट रहे थे। इस दौरान पास से गुजर रही वीडियोकोच बस ने बाइक सवार दोनो युवकों को चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने वीडियोकोच बस के चालक को भी हिरासत में ले लिया है। 

ट्रोले का टायर फटा, पीछे से आ रहा कंटेनर घुस गया, तीन की मौत 
डूगरपुर में भी देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायल हैं। पुलिस ने बताया कि बिछीवाडा थाना क्षेत्र में एनएच 48 पर स्थित शिशोद गांव से होकर गुजरने के दौरान एक ट्रोले का टायर फट गया। ट्रोला बेकाबू हो गया। चालक ट्रोले को सड़क किनारे खड़ा करता इससे पहले ही पीछे से तेजी से आ रहा कंटेनर ट्रोले में जा घुसा। हादसे में कंट्रेनर चालक समेत तीन की मौत हो गईं। पुलिस ने बताया कि उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहा ट्रोला हादसाग्रस्त हुआ है। ट्रोले में घुसे कंटेनर चालक की पहचान यूपी के हरदोई निवासी अजयपाल के रुप में हुई हैं दो अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

बाइक स्लीप होने से शिक्षक की मौत, जयपुर में दो की जान गई 
वहीं, बाडमेर में बाइक स्लीप होने से शिक्षक अशोक कुमार की मौत हो गई। देर रात धोरी मन्ना थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। उधर जयपुर के ग्रामीण थाना क्षेत्र में भी दो सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- इस कश्मीरी IAS और डॉक्टर कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, कहानी फिल्मों से कम नहीं है

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट