108 फीट के गोवर्धन की होगी पूजा, हजारों लोगों की मौजूदगी में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published : Oct 26, 2022, 08:57 AM IST
108 फीट के गोवर्धन की होगी पूजा, हजारों लोगों की मौजूदगी में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

सार

गोवर्पूधन पूजा के दौरान राजस्थान एक नया इतिहास रचने जा रहा है। जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा।

भरतपुर(Rajsthan). दिवाली के अगले दिन मनाया जाने वाला पर्व गोवर्धन इस बार सूर्य ग्रहण होने के चलते नहीं मनाया गया। लेकिन आज अब यह पर्व बड़े धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाएगा। जगह जगह महिलाएं गाय के गोबर का गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा करेगी। इसी बीच आज इस पूजा के दौरान राजस्थान एक नया इतिहास रचने जा रहा है। जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा।

दरअसल राजस्थान में ब्रज क्षेत्र के हिस्से गोवर्धन में करीब 108 फीट का गोवर्धन एक कॉलेज ग्राउंड में बनाया गया है। क्या आज इलाके के लोग इसकी पूजा करेंगे। बताया जा रहा है कि आज देश में सबसे ज्यादा बड़ी यही गोवर्धन है। जानकारी देते हुए भरतपुर के जिला कलेक्टर आलोक ने बताया कि आज की पूजा के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर के साथ-साथ अन्य जगह से भी लोग इसे देखने के लिए और पूजा करने के लिए आएंगे।

विश्व में सबसे बड़ी गोवर्धन प्रतिमा: आयोजक 
सामाजिक संगठन विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने बताया कि आज भरतपुर में ही पूरे विश्व की सबसे बड़ी गोवर्धन प्रतिमा तैयार की गई है। इसके लिए पहले ही लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड टीम को सूचित भी कर दिया गया है। आज टीम यहां आएगी जिसके बाद उन्हें गोवर्धन पूजा दिखाई जाएगी। वहीं आज शाम 5:00 बजे पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह जी इस पूजा में शामिल होंगे। राजस्थान के भरतपुर में केवल गोवर्धन ही नहीं हर एक वह तो हार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है जो श्री कृष्ण के इलाके ब्रज में मथुरा वृंदावन आदि में मनाए जाते हैं। मुख्य कारण है कि राजस्थान में भरतपुर ही ऐसा जिला जिसका क्षेत्र ब्रज में आता है।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पोलियो का दंश और झुलसा हुआ चेहरा...जानिए हसीना और भारत के महा-मिलन की भावुक कहानी!
राजस्थान में प्रकृति ने दिखाया ऐसा डरावना रूप, घरों में कैद हुए लोग, 5 तस्वीरों में देखिए कैसे दिन में हो गई रात