बचपन के 3 दोस्त एक साथ दुनिया को कह गए अलविदा, लोगों बोले देखो बर्थडे पर कितनी दर्दनाक मौत मिली

Published : Jan 15, 2020, 03:02 PM ISTUpdated : Jan 15, 2020, 03:12 PM IST
बचपन के 3 दोस्त एक साथ दुनिया को कह गए अलविदा, लोगों बोले देखो बर्थडे पर कितनी दर्दनाक मौत मिली

सार

राजस्थान के प्रतापगढ़ में मंगलवार देर रात बचपन के तीन दोस्तों की मौत हो गई। वह जन्मदिन मनाने के लिए निकले थे और उनकी बाइक को सामने से एक ट्रक ने टक्कर मारी दी। 


प्रतापगढ़ (राजस्थान). अक्सर लोग जश्न में सब भूल जाते हैं और अगले ही पल उनके साथ हादसा हो जाता है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में समाने आया है, जहां बचपन के 3 दोस्तों की एक साथ मौत हो गई। वह तीनों मस्ती करते हुए जन्मदिन मानाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते एक में उनका एक्सीडेंट हो गया।

जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे तीनों दोस्त...
दरअसल, यह घटना मंगलवार देर रात  प्रतापगढ़ शहर मे हुई है। जहां सोहेल और तौकीर अपने दोस्त समीर का जन्मदिन मनाकर तीनों एक बाइक पर मंदसौर से लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में अवलेश्रवर टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। रागगीरों ने तीनों को घायल अवस्था में अस्पाताल पहंचाया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

राहगीरों ने बंया किया तीनों की मौत का मंजर
चश्मदीदों ने बताया कि हादसा बहुत ही खतरनाक था। बाइक के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं। जबिक टक्कर मारने के बाद ट्रक चालाक घटनास्थल से फरार हो गया। जैसे ही तीनों की मौत की खबर उनके परिजनों को लगी तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वह सब यही कह रहे हैं कि देखो यह कैसा संयोग है कि जिस दिन समीर पैदा हुआ था उसी जन्मदिन पर उसकी मौत हो गई।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट