नवरात्रि में घूमने आया था परिवार, अब घर पहुंचेगी लाशें, शीशा तोड़कर बाहर आईं मां-बेटी की बॉडी

Published : Oct 04, 2019, 02:50 PM ISTUpdated : Oct 04, 2019, 02:53 PM IST
नवरात्रि में घूमने आया था परिवार, अब घर पहुंचेगी लाशें, शीशा तोड़कर बाहर आईं मां-बेटी की बॉडी

सार

राजस्थान में हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता और दो बेटियां की मौके पर मौत हो गई। वहीं मां-बेटी की का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के महेंद्रगढ़ से घुमने आया था यह परिवार।

हमुमानगढ़. राजस्थान में रोज दर्दनाक हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। लोग स्पीड में गाड़ी चलाते वक्त सब भूल जाते है। एक जरा सी चूक से उनकी जान जा सकती है। ऐसा ही एक दिल दहाला देने वाला मामला यहां सामने आया है। जहां एक दर्दनाक एक्सीडेंट में एक परिवार के चार लोगों की जान चली गई और दो अभी जिंदगी मौत के बीच झूल रहे हैं।

क्रेन से कार को निकाला गया
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार को हमुमानगढ़ जिले में सामने आया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी और अदंर बैठे एक ही परिवार के 6 लोगों में से चार की मौत हो गई। जिसमें पति, दो बेटियां व एक बेटा शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे तो पर वो 6 लोगों में  से 2 को ही जिदा बचा सके।

कार का शीशा तोड़कर बाहर निकल गईं मां-बेटी
यहां के तहसीलदार कुलदीप कुमार ने बताया कि यह मृतक राकेश अपने परिवार के साथ हरियाणा से यहां घूमने आया था। वह शुक्रवार को एक पुल पर घूमने के लिए गए हुए थे, इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा इतना भयानक था कि मां-बेटी कार का शीशा तोड़कर बाहर निकल गईं। फिर किसी तरह क्रेन को बुलाकर चारों को निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की पत्नी और एक बेटी गंभीर रुप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रूटीन वॉक से मर्डर प्लान तक: इंदौर वाली सोनम स्टाइल में पत्नी ने कराया पति का मर्डर और फिर...
गजब! चांदी के गहनों के लिए पूर्व सरपंच की 90 साल की सास को खाट समेत उठा ले गए चोर