ट्रेलर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, 4 की दर्दनाक मौत, एक की गर्दन धड़ से हुई अलग

Published : Oct 26, 2020, 03:23 PM IST
ट्रेलर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, 4 की दर्दनाक मौत, एक की गर्दन धड़ से हुई अलग

सार

अजमेर-जयपुर मार्ग पर किशनगढ़ एयरपोर्ट के निकट सोमवार को कार और ट्रेलर के बीच हुई जबर्दस्त भिड़ंत में कार सवार 4 लेगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चारों कार में फंसकर रह गए थे। उनके शरीर के भी टुकड़े हो गए थे। क्रेन की मदद से कार की बॉडी को काटकर शवों को बाहर निकाला जा सका। एक शख्स ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

अजमेर, राजस्थान. सोमवार को अजमेर-जयपुर मार्ग पर किशनगढ़ एयरपोर्ट के निकट हुए एक सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। हादसा ट्रेलर और के बीच हुआ। हादसे में मरने वालों की पहचान जयपुर पत्रकार कालोनी निवासी नितिन जेमन, दिनेश वर्मा, आस्टन मुकेश के रूप में हुई है। एक घायल सुरेन्द्र चौधरी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल शिवकुमार को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल  से जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

क्रेन की मदद से निकाले जा सके शव और घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गांधीनगर पुलिस ने क्रेन की मदद से कर की बॉडी में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में एक व्यक्ति की गर्दन ही कटकर अलग हो गई थी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट