अर्जुन अवार्डी की गौरव गिल की कार ने 3 बाइक सवारों को कुचला

Published : Sep 21, 2019, 02:14 PM IST
अर्जुन अवार्डी की गौरव गिल की कार ने 3 बाइक सवारों को कुचला

सार

जोधपुर में आयोजित इंडियन कार रैली से पहले एक भीषण हादसा हो गया। यहां अर्जुन अवार्डी गौरव गिल की कार की टक्कर से तीन बाइकरों की मौत हो गई। 

जोधपुर. यहां शनिवार को सुबह आयोजित इंडियन कार रैली से पहले जाने-माने रेसर और अर्जुन अवार्डी गौरव गिल की कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत की खबर है। इस बारे में अभी कोई भी कुछ नहीं बोल रहा है, पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने इसकी पुष्टि की है। एक्सीडेंट कार्यक्रम से 32 किमी दूर होना बताया जाता है। एक्सीडेंट के बाद इंडियन कार रैली का जोधपुर चरण कैंसल कर दिया गया है। आयोजक इस हादसे को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 

उधर, बताया जाता है कि एक्सीडेंट के बाद लोगों में आक्रोश है। हंगामे को देखते हुए यह कार्यक्रम कैंसल किया गया है। कहा जा रहा है कि रेसिंग से पहले ट्रैक खाली करने को कहा गया था। लेकिन एक बाइक पर बैठे तीन लोगों ने इस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। मृतकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था।

उल्लेखनीय है कि याच क्लब एफएमएससीआइ इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप (आइएनआरसी) के  इस तीसरे चरण में गौरव गिल नंबर वन खिताब के लिए उतरे हैं। उनके मुकाबले चेन्नई में हुए राउंड-1 के विजेता डीन मैस्केरेनहस रेस में हैं। गौरव को देश में रेसिंग में अग्रणी जेके टायर ने हाल में अपनी टीम में शामिल किया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट