बॉलीवुड एक्ट्रेस की शाही शादी का गवाह बनेगा राजस्थान, हंसिका मोटवानी 450 साल पुराने फोर्ट में लेंगी फेरे

Published : Dec 02, 2022, 09:48 AM IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस की शाही शादी का गवाह बनेगा राजस्थान, हंसिका मोटवानी 450 साल पुराने फोर्ट में लेंगी फेरे

सार

राजस्थान एक बार फिर बॉलीवुड की एक शाही शादी का गवाह बनने जा रहा है। यह शादी राजस्थान के जयपुर के मुंडोता फोर्ट में होगी। यह किला करीब 450 साल पुराना है।

जयपुर( Rajasthan). वीरों की भूमि कहा जाने वाला राजस्थान अब बॉलीवुड की पहली पसंद बन चुका है। बीते साल यहां सवाई माधोपुर में बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी हुई थी। इस शादी के ठीक 1 साल बाद राजस्थान एक बार फिर बॉलीवुड की एक शाही शादी का गवाह बनने जा रहा है। यह शादी राजस्थान के जयपुर के मुंडोता फोर्ट में होगी। यह किला करीब 450 साल पुराना है।

इस बार राजस्थान के ऐतिहासिक किले में बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी होने जा रही है। जो चार दिसंबर को मुंडोता फोर्ट में अपने दोस्त सोहेल के साथ शादी करने वाली है। दोनों दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार जयपुर पहुंच चुके हैं। यहां एयरपोर्ट से वह कार के जरिए मुंडोता फोर्ट गए हैं। आज से शादी की रस्में शुरू होने वाली है। आज पहले दिन हल्दी और रात को सिंगिंग का प्रोग्राम होगा। इसके बाद 3 दिसंबर को मेहंदी और डांस प्रोग्राम होगा। 4 दिसंबर को हंसिका सोहेल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

जयपुर पहुंचने से पूर्व हंसिका ने दोस्तों संग की पार्टी
जयपुर पहुंचने के पहले ग्रीस में ही हंसिका मोटवानी ने अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी भी की। इसमें बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियां भी उनके साथ रही। गौरतलब है कि इस शादी की तैयारियां राजस्थान में पिछले करीब 2 महीने से चल रही थी। हंसिका भी 2 महीनों में कई बार राजस्थान आ चुकी थी।

OTT प्लेटफार्म पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

सबसे खास बात तो यह है कि पिछले साल जहां विक्की और कैटरीना कैफ की शादी कोई भी नहीं देख पाया था। वही इस शादी की OTT प्लेटफार्म पर लाइव स्ट्रीमिंग होना बताया जा रहा है। इस पर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं है। गौरतलब है कि हंसिका बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों में ज्यादा काम करती है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी