ऑडियो टेप से बेनकाब हुए एडिशनल DCP, रेप के आरोपी को फोन कर बोले-FIR आई है, इतने रुपए दे देना

Published : May 27, 2020, 11:08 AM ISTUpdated : May 27, 2020, 07:50 PM IST
ऑडियो टेप से बेनकाब हुए एडिशनल DCP, रेप के आरोपी को फोन कर बोले-FIR आई है, इतने रुपए दे देना

सार

एक तरफ जहां कोरोना के संकट काल में पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिन में डालकर दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में इस वर्दी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक एडिशनल डीसीपी पर रेप की एफआईआर दर्ज करने पर घूस मांगने का आरोप लगा है।

जयपुर. एक तरफ जहां कोरोना के संकट काल में पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिन में डालकर दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में इस वर्दी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक एडिशनल डीसीपी पर रेप की  एफआईआर दर्ज करने पर घूस मांगने का आरोप लगा है।

डीसीपी की ऑडियो रिकॉर्डिंग हो रही वायरल 
दरअसल, हैरान कर देने वाला यह मामला राजधानी जयपुर का है। जहां कमिश्नरेट में तैनात एडिशनल डीसीपी राजेन्द्र त्यागी और दुष्कर्म के आरोपी महेश शर्मा के बीच हुई बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। 

फोन पर अफसर ने आरोपी से की इतने लाख की डिमांड
फोन पर बात करते हुए आरोपी के एडिशनल डीसीपी  ने फोन कर कहा-आपके खिलाफ 376 का मामला आया है। इसमें बहुत खामियां हैं, आप एकबार मिलने आ जाना। जब आरोपी ने कहा-इसके लिए क्या पैसे देने पड़ेंगे। तो अफसर ने कहा- दे देना सब सेटल कर देंगे। आरोपी बोला-सर कितने रुपए देने होंगे, तो अधिकारी ने पांच लाख रुपए की डिमांड की और कहा मामला बहुत हाईफाई है तो मिलकर बात करते हैं। (यह खबर हम अन्य बेबसाइट के माध्यम से चला रहे हैं, एशियानेट इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल