अब ऐसा प्रेम कहां! पत्नी की मौत के 1 घंटे बाद पति ने भी त्याग दिए प्राण, एक साथ अंतिम संस्कार

Published : Sep 16, 2022, 07:08 PM ISTUpdated : Sep 17, 2022, 09:58 AM IST
अब ऐसा प्रेम कहां! पत्नी की मौत के 1 घंटे बाद पति ने भी त्याग दिए प्राण, एक साथ अंतिम संस्कार

सार

अजमेर से हैरान करने के साथ साथ मार्मिक खबर वाला मामला सामने आया है। जहां अपनी की पार्थिव देह देख पति ने भी अपने प्राण त्याग दिए। शुक्रवार 16 सितंबर के दिन दोनों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार। पूरे कस्बे में उनके निश्छल प्रेम की चर्चा हो रही है।

अजमेर. राजस्थान के अजमेर से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। अक्सर आपने फिल्मों में ही देखा होगा कि पति या पत्नी की मौत के बाद उनके जीवन साथी भी हाथों-हाथ अपनी देह त्याग दें। लेकिन ऐसा सच में हुआ अजमेर जिले के केकड़ी कस्बे में। वहां पर रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद जैसे ही पति ने उनका शव देखा उन्होंने भी उनके नजदीक ही अपनी देह त्याग दी। जब परिवार के सदस्यों को इस पूरे घटनाक्रम का पता चला तो पूरे कस्बे में चर्चा शुरू हो गई। बड़ी संख्या में लोग वहां जमा होने लगे। बाद में आज यानि शुक्रवार को दंपत्ति का एक साथ एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। 

पत्नी को लगा करंट, घरवाले ले गए हॉस्पिटल
अजमेर से मिली जानकारी के अनुसार केकड़ी कस्बे के बघेरा गांव में रहने वाले रामदेव 62 साल के थे । वह पत्नी और बच्चों के साथ गांव में एक ही घर में रहते थे।  पत्नी सोहनी देवी जो 61 साल की थी वह गुरुवार दोपहर अपने कमरे में साफ सफाई कर रही थी, इस दौरान उनका हाथ टेबल फैन को छू गया।  टेबल फैन नीचे गिर गया और उन्हें जोरदार करंट लगा।  टेबल फैन गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि मां सोहनी देवी अचेत पड़ी हैं।  उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पति को नहीं दी जानकारी, गलती से कमरे में जले गए
हॉस्पिटल से मृत होने की जानकारी के बाद उनकी देह को घर ले आया गया। लेकिन इस बारे में पति रामदेव को नहीं बताया गया था। गुरुवार शाम जब अंतिम यात्रा की तैयारी की जा रही थी तो रामदेव अचानक उसी कमरे में चले गए जहां पर सोहनी देवी का शव रखा हुआ था। सोहनी देवी को देखते ही उन्होंने पत्नी को जगाने की कोशिश की लेकिन जब उनकी गर्दन एक तरफ लुढ़क गई तो रामदेव भी वही गश खाकर गिर गए। उन्हें परिवार के लोग तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

अब एक साथ दो अर्थी घर से उठी 
शुक्रवार 16 सितंबर की दोपहर में परिवार एवं गांव के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सोहनी देवी और उनके पति रामदेव को एक साथ एक ही चिता पर अंतिम विदाई दी गई। मोक्ष धाम में उन को विदा करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। सभी के जुबान पर दंपत्ति के निश्चल प्रेम की चर्चा थी।

यह भी पढ़े- मोबाइल का लालच देकर 7 साल के बच्चे को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने भी दिखाई बेरुखी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच