राजस्थान में विधवा से 1 साल तक शादी का झांसा देकर रेप: प्रेग्नेंट हुई तो आरोपी हुआ फरार, पीड़िता को लगा सदमा

महिलाओं के अत्याचार के  मामलों के लिए हमेशा चर्चा में बने रहने वाले राजस्थान में अब विधवा महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। यहां पीड़िता ने पुलिस में पड़ोसी आरोपी युवक के खिलाफ बलत्कार का केस दर्ज कराया है। अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाने का है शाॉकिंग मामला

Sanjay Chaturvedi | Published : Oct 20, 2022 12:35 PM IST

अजमेर. महिला अत्याचार के मामले में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले राजस्थान में विधवा महिला से रेप का मामला सामने आया है। यहां के अजमेर जिले में एक युवक ने पहले तो एक विधवा महिला से दोस्ती की। इसके बाद उससे शादी करने का झांसा देकर करीब 1 साल तक रेप किया। लेकिन जब विधवा महिला प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी पड़ोसी ने उससे शादी करने से मना कर दिया और फरार हो गया। अब मामले में पीड़िता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

2 साल पहले पति की हुई मौत, आरोपी ने अपने झांसे में ले करने लगा रेप
पिता ने  में रिपोर्ट दी है कि वह मूलतः उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। लेकिन शादी होने के बाद वह अजमेर में आ गई। 2 साल पहले एक सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई। जिसके बाद पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने पीड़िता से दोस्ती की और फिर उससे शादी करने की बात करने लगा। ऐसे में विधवा महिला भी उसके झांसे में आ गई। लेकिन इसी बीच पीड़िता प्रेगनेंट हो गई। जिसके एक बेटी भी हो गई। इसके बाद पीड़िता ने फिर से लोक लाज के डर से फिर से शादी का दबाव बनाया।  लेकिन अब पड़ोसी युवक ने शादी करने से मना कर दिया है। और वह इलाके से भी फरार हो गया है। 

पीड़िता के 1 साल की बेटी,घर - घर जाकर करती है सफाई
अब तक की पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि पीड़िता पति की मौत के बाद घरों में साफ-सफाई कर अपना गुजारा करती है। जिसके 1 साल की बेटी भी है। जहां जहां पीड़िता काम करने के लिए जाती है। वह बेटी को भी साथ लेकर जाती है। फिलहाल घटना के बाद पीड़िता सदमे में है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आईपीसी की अलग अलग धाराओं में केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े- 4 बच्चों की मां के साथ रेप के बाद मर्डर, इतनी भयानक मौत दी की चकनाचूर हो गई खोपड़ी

Share this article
click me!