राजधानी जयपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक चार बच्चों की मां का रेप कर बेरहमी से हत्या कर दी। दरिंदों ने इतनी भयानक मौत दी की उसकी पूरी खोपड़ी और चेहरा चकनाचूर हो गया। जिसने भी यह मंजर देखा वह दहल गया।

जयपुर. राजधानी जयपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है । 45 साल की एक महिला की दुर्दांत तरीके से हत्या कर दी गई । उसके सिर पर भारी पत्थर इतनी बार मारे गए कि सिर चकनाचूर हो गया। खून से सना हुआ पत्थर पुलिस ने महिला के कमरे से ही बरामद किया है। बेड पर महिला की लाश बरामद की गई है। हत्याकांड की यह वारदात जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में स्थित बिहारीपुरा गांव की है । मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कलावती नाम की महिला करीब 10 साल से अपने ननिहाल में रह रही थी। 10 साल से उसका और उसके पति के बीच में तलाक का केस चल रहा है। उसके चार बच्चे हैं चारों बच्चे पति के साथ रहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों ने जब दरवाजा खोला तो चीखते हुए भागे
 पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर बताया कि गांव में ही खेत पर बने कमरे में वह रहती थी । परिवार गांव में ही दूसरी जगह रहता था । खेत पर ही वह खाना बनाकर खाती थी और वही खेती-बाड़ी करती थी।पुलिस ने बताया कि आज सवेरे करीब 10:00 बजे तक उसका कमरा बंद था आसपास रहने वाले लोगों ने जब कमरा खोल कर देखा तो हर कोई दहल गया। तुरंत ननिहाल पक्ष के लोगों को इसकी सूचना दी गई। बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर बस्सी के राजकीय अस्पताल में रखवाया गया ।

पुलिस निकाल रही अलग ही कनेक्शन
पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ की तैयारी कर ली है । ननिहाल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है और महिला के साथ हर रोज काम करने वाले लोगों से भी बातचीत की जा रही है । पुलिस का मानना है कि संभवतः केस बाजी के कारण ही महिला की हत्या की गई है। उसके बच्चों से भी पुलिस बातचीत कर रही हैं । पुलिस ने बताया कि मौके की अलामत देखकर रेप की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस ने सबूत जमा करने के लिए कमरा सील कर दिया है।