रक्षाबंधन के 11 दिन पहले राजस्थान के राखी कारोबारी की हत्या, घंटों सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ी रही लाश

Published : Jul 30, 2022, 06:09 PM IST
 रक्षाबंधन के 11 दिन पहले राजस्थान के राखी कारोबारी की हत्या, घंटों सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ी रही लाश

सार

राजस्थान के अलवर से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां रक्षाबंधन के ठीक 11 दिन पहले राखी कारोबारी की हत्या बेरहमी से हत्या कर दी  गई। मृतक का शव कई घटों सड़क किनारे खून से सना पड़ा रहा...लेकिन किसी की नजर तक नहीं गई।

अलवर. राजस्थान में रक्षाबंधन के ठीक 11 दिन पहले राखी कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्यापारी सुबह घर से निकला लेकिन दुकान भी नहीं पहुंचा जिसके बाद शाम को करीब 9 से 10 घंटे बाद उसका शव इलाके में ही सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। जिसके पैर में गोलियां भी लगी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या के एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। 

खून से सना पड़ा था शव...पैर में लगी थीं 2 गोलियां
दरअसल. घटना राजस्थान के अलवर जिले की है। जहां राखी व्यापारी घनश्याम सैनी शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी स्कूटी लेकर ऑफिस के लिए निकला था। जो कई देर बाद भी दुकान नहीं पहुंचा। 1:00 बजे उसने अपने घर पर फोन किया तो बेटे की वाइफ ने फोन उठाया जिस पर व्यापारी ने कहा कि वह शाम को घर आएगा। परिवार वालों को व्यापारी की आखिरी आवाज एकदम डरी हुई सी लगी जिसमें मानो ऐसा लग रहा हो कि व्यापारी का किडनैप किया हुआ हो। ऐसे में तुरंत व्यापारी के बेटे अनिल ने 1:30 बजे थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी और मोबाइल ट्रेस किया तो शहर से 55 किलोमीटर दूर तिजारा के पास मिला। ऐसे में तिजारा में भी करीब 4 दर्जन से ज्यादा लोगों ने व्यापारी की तलाश शुरू कर दी। शाम करीब 7:30 बजे व्यापारी का शव तिजारा में ही मार्केट के पास सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। जिसके पैर में भी 2 गोलियां लगी हुई थी। देर रात परिजन शव को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। एसपी तेजस्विनी गौतम भी मौके पर आई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में 3 टीमों का गठन किया है। लेकिन अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

सट्टा कारोबारी था मृतक
मृतक के घनश्याम सैनी सट्टे का बड़ा कारोबारी है। जो राजस्थान के अलावा हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में सट्टे का नेतृत्व फैला चुका है। ऐसे में संदेह है कि इसी के चलते व्यापारी की हत्या हो सकती है। हालांकि मृतक व्यापारी के परिजनों का कहना है कि घनश्याम का पैसों का किसी से लेकर कोई विवाद नहीं था।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात