सावधान! पिटबुल डॉग ने देखिए 9 साल के मासूम का क्या हाल कर दिया, थाने पहुंचा मामला

जयपुर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां खतरनाक कुत्ते पिटगुल ने  घर के बाहर खेल रहे 9 साल की बच्चे को काट लिया। उसके गाल को पूरा नोंच डाला। हालांकि समय रहते लोगों ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया। नहीं तो पता नहीं क्या होता।

Asianet News Hindi | Published : Apr 18, 2022 2:02 PM IST

जयपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कुत्ते की खूंखार ब्रीड माने जाने वाले पिटगुल  एक 9 साल के बच्चे पर टूट पड़ा। इस खतरनाक डॉग ने अपने दांत से बच्चे का चेहरे को नोंच डाला। जब तक लोगों ने बच्चे को बचाया तब तक वह उसका गाल खा चुका था। घायल बच्चे के पिता ने अपने पड़ोसी के इस कुत्ते के हमले के बाद डॉग मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पिता ने बताया कैसे आंतकी कुत्ते ने उनके बच्चे को काटा
दरअसल, यह पूरा मामला रामगंज थाने इलाके का है। जहां खालसा कॉलोनी निवासी मनजीत सिंह ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि उनके पड़ोसी ने बालकिशन सहानी ने पिटबुल नस्ल का श्वान पाल रखा है। उनका 9 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था, तभी श्वान ने उस पर हमला कर दिया और उसके गाल पर काट खाया। जिससे उसकी चोट आई हैं। 

Latest Videos

खौफ इतना कि बच्चे घरों में कैद
मनजीत ने पुलिस को बताया कि पिटबुल श्वान के काटने से कॉलोनी में डर है। पिटबुल नस्ल का श्वान प्रतिबंधित है उसके बाद भी उसे पाल रखा है। कई बार मना करने के बाद वह श्वान को कॉलोनी में खुले आम घुमाते है। जहां यह बच्चों पर हमला करने पर उतारू हो जाता हैं। पीड़िता का कहना है कि पहले भी डॉग ने बच्चों को काट लिया था। इसके आंतक के चलते बच्चे खेलने के लिए बाहर नहीं निकलते हैं।

पिटबुल ने पहले भी 12 साल के बच्चे को किया था लहूलुहान
वैशाली नगर में खतरनाक पिटबुल डॉग ने 12 साल के बच्चे को काट लिया था। बच्चा घर में ही बहन के साथ था। जंजीर तोड़ कर पिटबुल डॉग ने कमरे में जाकर हमला किया था। बच्चा 20 दिन से अधिक अस्पताल में भर्ती रहा था। उसके चेहरे की सर्जरी की गई थी। पिटबुल डॉग को भी नगर निगम ने 5 दिनों तक निगरानी में रखा था।

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
दिल्ली में काम करने वालों को CM Atishi का बड़ा गिफ्ट, अब नहीं रहेगी कोई टेंशन । Delhi Salary
दशहरा, करवा चौथ और दिवाली की डेट, अक्टूबर 2024 में कब, कौन-सा त्योहार? #Shorts
Bengaluru Mahalaxmi केस का क्या है ओडिशा कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP