अपनी ही बेटी के साथ की घिनौनी हरकत की कोशिश, पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

Published : Sep 28, 2019, 07:39 PM IST
अपनी ही बेटी के साथ की घिनौनी हरकत की कोशिश, पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

सार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक व्यक्ति को अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जयपुर. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक व्यक्ति को अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना दो दिन पहले की है ।

महिला पुलिस थाने के अनुसार यह घटना 26 सितंबर की है । आरोपी मक्कासर गांव का रहने वाला है और उसने कथित तौर पर अपनी छोटी बेटी को बाहर जाने को कहा तथा इसके बाद उसने अपनी बड़ी बेटी को एक कमरे में ले गया जहां, उसे पीटा और उसके साथ कथित तौर पर जबरदस्ती की।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट