राजस्थान में भयानक एक्सीडेंट : पलक झपकते ही आ गई मौत, सड़क पर बिखरीं लाशें, कांप उठे लोग

Published : May 10, 2022, 09:26 AM ISTUpdated : May 10, 2022, 12:15 PM IST
राजस्थान में भयानक एक्सीडेंट : पलक झपकते ही आ गई मौत, सड़क पर बिखरीं लाशें, कांप उठे लोग

सार

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके साथ ही घायलों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, इस एक्सीडेंट की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची हाहाकार मच गया।

बांरा : राजस्थान (Rajasthan) के बांरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बारातियों से भरे वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी है। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो  गई है, जबकि चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। हादसा सदर थाना इलाके में हुआ।

सड़क पर बिछ गई लाशें
सदर थाना पुलिस ने बताया कि बटावदा गांव में जैन तीर्थ के निकट सोमवार को शादी का कार्यक्रम था। दुल्हन की देर रात विदाई के बाद वर पक्ष के लोग अलग-अलग साधनों से अपने गांव हनुमंतखेड़ा लौट रहे थे। बटावदा गांव से बाहर निकलने के दौरान करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। जैसे ही गांव से बाहर आए सामने से आ रहे ट्रेलर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जोदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली बिखर गई। उसमें बैठे लोगों के शव कई फीट दूर तक जा गिरे। तीन महिलाओं समेत चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

रोड क्रॉस करते वक्त हादसा
पुलिस ने बताया कि कोटा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड से टक्कर मारी। दरअसल ट्रैक्टर का चालक हाइवे पर बने अवैध कट से ट्रैक्टर पास कराने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान अपनी लेन में चल रहे ट्रेलर ने ट्रक के परखचच्चे उड़ा दिए। हादसा नेशनल हाइवे 27 पर हुआ। पुलिस ने बताया कि सवारियां इतनी दूरी तक जाकर गिरी कि कुछ की तो सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। चालक की भी दर्दनाक मौत होना सामने आया है। अस्पताल में जो लोग भर्ती कराए गए हैं। गंभीर घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें-राजस्थान के बारां में दर्दनाक हादसाः आग का ज्वाला बन गई कार, डेढ़ साल के मासूम सहित 2 जिंदा जले

इसे भी पढ़ें-जोधपुर के बाद झालावाड़ में बवाल : दो पक्षों में खूनी खेल, फायरिंग में एक की मौत, चार वाहन भी फूंके, भारी तनाव

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी