6 बच्चों की मां का 22 साल के दामाद पर आया दिल लेकिन अंजाम बहुत दर्दनाक हुआ...

Published : Jun 28, 2022, 01:04 PM ISTUpdated : Jun 28, 2022, 05:16 PM IST
 6 बच्चों की मां का 22 साल के दामाद पर आया दिल लेकिन अंजाम बहुत दर्दनाक हुआ...

सार

राजस्थान के बाडमेर से रिश्तों का तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक 4 बच्चों की मां सास का अपने 22 साल के दामाद पर दिल आ गया। दोनों के बीच पति-पत्नी की तरह संबंध बनने लगे। फिर एक साल बाद दोनों ने सुसाइड कर लिया।  

बाडमेर (राजस्थान). 6 बच्चों की मां 38 साल की सास अपने से 16 साल छोटे अपने ही दामाद के साथ दिल लगा बैठी। 22 साल के दामाद की 1 साल पहले अपनी बेटी से शादी की थी, शादी के कुछ दिन बाद ही सास और दामाद हम बिस्तर होने लग गए। परिवार को पता चला, पंचायत बैठी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। गांव में बात फैली तो फिर वही हुआ जिसका डर था। एक साथ कई परिवार तहस नहस हो गए। सास और दामाद का शव आज सवेरे एक ही फंदे से बंधा पेड पर लटका मिला। सोमवार दोपहर किसी काम से दोनो घर से निकले थे। आज सवेरे दोनो के शव पेट पर लटके बरामद किए गए हैं। घटना राजस्थान के बाडमेर जिले से है। 

सास की चार बेटियां और दो बेटे, मजदूरी करता है ससुर
बाडमेर जिले के ग्रामीण इलाके में स्थित इस घटना के बाद से बवाल मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि खरंटियां गांव में रहने वाली दरिया देवी और उसका दामाद होताराम दोनो आज सवेरे खेजड़ी के पेड से लटके मिले हैं। दोनो की पहचान परिवार ने कर ली है। परिवार को शव सौपें जा रहे हैं। परिवार से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि 22 साल का होताराम रविवार को अपनी सास 38 साल की दरिया देवी के पास आया था। पत्नी भी साथ थी। रविवार को दामाद वहीं रुका।

बेटे की शादी के बाद से ही सास ने दामाद से बना लिए संबंध 
बता दें कि एक रात रुकने  के बाद सोमवार को दामाद और सास दोनो घर से यह कहकर निकले की पास के गांव से गेहूं लेकर आ रहे हैं। पास के गांव सरणू से होते हुए दोनो रात के समय बाडमेर पहुंच गए। परिवार से किसी तरह का कांटेक्ट नहीं किया जा सका। सोमवार रात दोनो को केरवा गांव के पास लंगेर के नजदीक देखा गया था। उसके बाद आज सवेरे दोनो के शव लंगेर गांव में खेजड़ी के पेड से लटके मिले। पुलिस से जानकारी में पता चला कि होताराम की शादी एक साल पहले दरिया देवी की बेटी से हुई थी। शादी के बाद से ही सास और दामाद में सबंध बन गए थे। परिवार और गांव को पता चल गया था लेकिन उसके बाद भी दोनो के बीच संपर्क बना रहा। परिवार को डर था कि दोनो कुछ कर नहीं लें, आखिर आज सवेरे वहीं हुआ जिसका परिवार को डर था। सास और दामाद दोनो ने सुसाइड़ कर लिया।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच