राजस्थान में एक फोटो के चक्कर में 3 भाइयों की मौत, जब घर आईं जवान बेटों की लाशें तो मच गया कोहराम

Published : Aug 13, 2022, 07:21 PM ISTUpdated : Aug 13, 2022, 07:22 PM IST
  राजस्थान में एक फोटो के चक्कर में 3 भाइयों की मौत, जब घर आईं जवान बेटों की लाशें तो मच गया कोहराम

सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक दुख खबर सामने आई है। जहां तीन चचेरे भाईयों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। सेल्फी लेने के दौरान एक भाई का पैर फिसल गया और वो पानी में जा गिरा। उसे बचाने दो भाइयों ने छलांग लगा दी, लेकिन वो भी डूब गए।  

बाड़मेर (राजस्थान). बाड़मेर जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां गडरा थाने क्षेत्र में स्थित एक तालाब में डूबने से तीन जवान लड़कों की मौत हो गई। तीनों के बारे में परिवार को जब पता चला तो पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई । सूचना के बाद करीब 3 घंटे तक तालाब में सर्च की गई तब जाकर एक के बाद एक तीनों के शव निकाले गए। तीनों के शव जब बाहर निकाले गए तो परिवार के लोग वहीं मौजूद थे । घर में जैसे ही सूचना पहुंची घर में कोहराम मच गया। तालाब के पास लोगों की भीड़ लग गई। 

तीनों आपस में चचेरे भाई..एक ने तीनों की सेल्फी ली और हो गई मौत
 गडरा रोड पुलिस ने बताया कि आरिफ ,अजीज और रज्जाक तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं और तीनों आपस में चचेरे भाई हैं । तीनों गडरा रोड थाना क्षेत्र के अमी का पार क्षेत्र के रहने वाले हैं। आज सवेरे तीनों अपने अन्य साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गए थे। लेकिन इस दौरान अमी का पार क्षेत्र में ही बारिश के बाद बने एक तालाब में नहाने रुक गए। तालाब के पास फिसलने के निशान मिले हैं। नहाने से पहले उनमें से एक ने तीनों की सेल्फी ली । इस सेल्फी के बाद तीनों को मौत अपने साथ ले गई।  पुलिस को नजदीक से ही एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। 

 एक भाई को बचाने में दो और गवां बैठे जान
पुलिस का मानना है कि एक भाई नहाने के दौरान फिसलने लगा और दोनों उसे बचाने के चक्कर में अपनी जान गवा बैठे । तीनों के शवों को बीएसएफ ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला है । उधर राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद ने पीड़ित परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की है । साथ ही बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को मदद करने के लिए धन्यवाद भी दिया है। उधर जब तीनों भाइयों के शव निकाले गए तो उनका एक अन्य भाई मामद वहीं पर बेहोश हो गया। उसे निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है परिवार में मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें-बचपन के दो दोस्तों की कहानी: हर पल साथ जिए...नौकरी से लेकर पढ़ाई तक, फिर साथ दुनिया छोड़ गए

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश