बाड़मेर पंडाल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, पीड़ितों से मिलने पहुंचे CM गहलोत

Published : Jul 03, 2019, 01:28 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 04:52 PM IST
बाड़मेर पंडाल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, पीड़ितों से मिलने पहुंचे CM गहलोत

सार

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालातोर इलाके में पंडाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

बाड़मेर. बालोतरा इलाके में रविवार को रामकथा सुनने के दौरान आंधी-बारिश से पंडाल गिरने से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  अधिकारियों और लोगों से हादसे को लेकर जानकारी ली। इसके बाद वे हॉस्पिटल में भर्ती घायलों से मिले। गहलोत ने कहा- हमने जांच के आदेश दे दिए हैं। जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। इसके बाद जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें, अधिकतर मौत पंडाल में करंट फैलने से हुईं।

जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया,  बालोतरा के जसोल गांव में एक पंडाल के नीचे रामकथा सुनने के लिए एक हजार से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे। रविवार शाम करीब 3.30 बजे आई आंधी ने तबाही मचा दी। एक चश्मदीद ने बताया, बारिश में तार टूटने से भगदड़ मच गई। कई लोग करंट की चपेट में आकर मौत के मुंह में चले गए।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Javed Khan Garba Show: धमकियों के बाद 2 गरबा शो रद्द, आखिर क्यों पीछे हटे कलाकार?
Tiger Shroff Attack: बाल कटवाए, कपड़े बदले…फिर भी पकड़े गए शूटर, कैसे फेल हुआ अनिल पंडित का प्लान?