अरे डॉक्टर साहब ये क्या कर दिया आपने....ऐसा शर्मनाक काम शायद ही किसी ने किया होगा, जानिए पूरा मामला

Published : Dec 13, 2022, 02:53 PM ISTUpdated : Dec 13, 2022, 02:54 PM IST
अरे डॉक्टर साहब ये क्या कर दिया आपने....ऐसा शर्मनाक काम शायद ही किसी ने किया होगा, जानिए पूरा मामला

सार

राजस्थान के भरतपुर जिले से हैरान करने वाला पूरा मामला है। यहां का एक डॉक्टर और उसका साथी दुकानों से कंबल चुराते पकड़े गए। पुलिस वालों ने भागकर पकड़ा, अब चोरी के आरोप में जेल मे हुए बंद। पुलिस रिमांड के बाद आज यानि मंगलवार के दिन जेल भेज दिया गया।

भरतपुर (bharatpur). अक्सर अजीबो गरीब खबरों को लेकर चर्चा में रहने वाले राजस्थान के भरतपुर शहर से एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने एक डॉक्टर और उसके साथी को उनका पीछा कर पकडा है। खबर यह नहीं कि डॉक्टर साहब पकडे गए खबर ये है कि डॉक्टर किस जुर्म में पकडा गया। दरअसल डॉक्टर साहब और उनका साथी कंबल चुराने के दौरान पकडे गए। पुलिस ने उनको भागकर पकडा है। पूरे मामले की जांच मथुरा गेट थाना पुलिस कर रही हैं। (doctor stealing blankets)

डॉ साहब ने हाइवे के पास लगी ओपन दुकानों से चुराए कंबल
मामले की जांच कर रही मथुरागेट थाना पुलिस ने बताया कि घटना 11 दिसम्बर की देर रात की है। पुलिस ने बताया कि जयपुर आगरा नेशनल हाइवे पर सारस चौराहे के नजदीक हाइवे पर कंबल बेचने वाले कुछ दुकानदारों ने फुटपाथ के किनारे दुकान लगा रखी थी। ये लोग सवेरे से शाम तक कंबल बेचते और रात में वही सोते थे। कंबलों को वहीं पर तिरपाल से ढक दिया जाता था। रविवार रात डॉक्टर शैलेन्द्र शर्मा अपने अस्पताल के स्टाफ के साथ देर रात वहां से गुजर रहा था। अस्पताल स्टाफ में उसके साथ दीपक एवं राहुल नाम के दो कर्मचारियों के साथ ही एक नाबालिग कर्मचारी भी था। चारों ने मिलकर कंबल वाले का तिरपाल काट दिया और वहां से सभी ने दो-दो कंबल चुरा लिए। उसके बाद चारों वहां से निकल गए।

पुलिस ने भागकर आरोपियों को पकड़ा, आज भेजा जेल
इसकी सूचना जैसे ही कंबल वाले को लगी तो उसने तुरंत सौ नंबर पर फोन कर चोरी होने के बारे में बताया। पुलिस रात को गश्त पर थी। सारस चौराहे पर जैसे ही डॉक्टर और उसकी टीम पहुंची पुलिस वालों ने उनको पकडने की कोशिश की। वे लोग दौड़ लगा गए। हांलाकि बाद में पुलिसवालों ने दौड़कर उनका पीछा किया और चारों को दबोच लिया। कल दोपहर में सभी को कोर्ट पेश किया गया और अब एक दिन के रिमांड के बाद सभी को आज जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े- जयपुर में शादी की ये फोटो हैरान कर देगी, दूल्हे के स्वागत के दौरान दुल्हन की मां के साथ हो गई बड़ी अनहोनी

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुनवाई छोड़कर भागे वकील और जज
राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल