राजस्थान में खदान से नहीं किसान के खेत में से निकला इतना तांबा, देखने वालों की भीड़ लग गई

Published : Dec 08, 2022, 08:19 PM IST
राजस्थान में खदान से नहीं किसान के खेत में से निकला इतना तांबा, देखने वालों की भीड़ लग गई

सार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक किसान ने अपने खेत में सिर्फ 10 फीट खुदाई की गई थी। जिसमें तीन करोड़ का तांबे का तार बाहर निकला। इसे देखने वालों की भीड़ लग गई। चोरो ने 13 दिन पहले किया था चोरी।

भीलवाड़ा (bhilwara). हैरान करने वाली खबर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से है। यह कोई खदान नहीं है, यह एक किसान का खेत है जहां से पुलिस तांबा निकाल रही है और इस देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे हैं। दरअसल भीलवाड़ा जिले के ग्रामीण इलाके में स्थित एक खेत में से पुलिस ने करीब 3 करोड़ रुपए का तांबा बरामद किया है। यह तांबा करीब 13 दिन पहले चोरी हो गया था।  जिस ट्रक में से यह तांबा चोरी हो गया था उस ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया था, उसके बाद जांच पड़ताल की गई और चोर पकड़े गए । चोरों ने यह तांबा पुलिस से बचने के लिए एक किसान के खेत के पास छुपा दिया था। 

पकड़ाया करोड़ो का तांबा, चोरो ने चुरा के खेत में छुपाया
पूरे घटनाक्रम की जांच भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना पुलिस कर रही है।  पुलिस ने बताया कि 29 नवंबर को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।  बड़ौदा की एक कंपनी के मैनेजर सुरेंद्र कुमार ने यह रिपोर्ट दी थी । मैनेजर सुरेंद्र कुमार का कहना था कि कंपनी में काम करने वाला ट्रक ड्राइवर 25 तारीख को दोपहर में करीब 3 करोड़ रुपए का तांबा लेकर फरीदाबाद जाने के लिए निकला था।  तांबे की यह वायरिंग कई उपकरणों में काम में ली जानी थी।  28 तारीख को ट्रक ड्राइवर मांडल थाना क्षेत्र में श्रीजी होटल के नजदीक ट्रक को खड़ा कर गया था और अपने परिवार से मिलने चला गया था।  लेकिन अगले दिन जब वह वापस आया तो मौके पर ट्रक गायब था। 

चोर तो पकड़ा गए, पर चोरी का माल नहीं मिला था
इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ की और पुलिस को शक होने पर पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया। उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मांडल पुलिस ने बताया कि निर्मल कुमार और मुकेश तेली को हिरासत में लिया गया। इन दोनों ने भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना इलाके में स्थित एक गांव के पास करीब 10 फीट का गड्ढा खोदकर यह तांबा दबा दिया था। पुलिस ने आज तांबा जेसीबी की मदद से बाहर निकाला है। कंपनी का ट्रक पहले ही बरामद कर लिया गया था । 

तांबा निकालने की सूचना जब आसपास के क्षेत्र में फैली तो बड़ी संख्या में लोग वहां आ पहुंचे और इस नजारे को देखने लगे। बाद में लोगों को पता चला कि है चोरी का माल है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़े- राजस्थान का धनकुबेर अफसरः घर में सिनेमा हॉल, सोने की घड़ियां-चांदी के बर्तन, BMW 6 कार-6 बंगले और भी बहुत कुछ 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी