सेना भर्ती में लंबाई बढ़ाने लड़के ने अपनाई गजब ट्रिक, झट से हाइट भी बढ़ गई लेकिन एक गलती कर बैठा

Published : Sep 13, 2022, 12:00 PM ISTUpdated : Sep 13, 2022, 01:39 PM IST
 सेना भर्ती में लंबाई बढ़ाने लड़के ने अपनाई गजब ट्रिक, झट से हाइट भी बढ़ गई लेकिन एक गलती कर बैठा

सार

राजस्थान के बीकानेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेरोजागार युवा ने सेना में नौकरी पाने के लिए जो कारनामा किया वह हैरान करने वाला है। हाइट कम ना पढ़े इसके लिए वो पैरों के नीचे सिक्के चिपका लिए, स्कीन से मिलता जुलता पदार्थ लगा लिया ताकि किसी को शक ना हो।

बीकानेर.  राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में अग्निवीर योजना में युवाओं की भर्ती का काम शुरु हो गया है। राजस्थान के भी कई जिलों में एक साथ युवा दम खम दिखा रहे हैं। सेना भर्ती के लिए सारे पैरामीटर पूरे करने वाले को ही प्राथमिकता दी जा रही है। लेकिन हाल ही में बीकानेर जिले से ऐसा मामला सामने आया है जिसमें सेना भर्ती में हाइट तय मापदंड से कम होने पर अभ्यर्थी ने अपनी हाइट बढ़ा ली। कई पड़ाव पास भी कर लिए लेकिन जारी सी गलती से पकड लिया गया। उसके बाद  अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। 

सेना के सारे टेस्ट कर गया पास...लेकिन हाइट नापते समय खुल गया भेद
राजस्थान क बीकानेर जिले में भी सेना भर्ती जारी है। 4 सितंबर से भर्ती शुरु हुई है जो आगामी 26 सितंबर तक जारी रहेगी। सेना में जाने वालों के लिए भर्ती में शामिल होने का यह सुनहरा मौका है। भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा बीकानेर के स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय में चल रही है। यहां पर दो दिन पहले हनुमानगढ़ जिले के भादरा का रहने वाला अभ्यर्थी  मनीष कुमार आया था। भर्ती  के लिए मनीष की हाइट कम थी। लेकिन उसके बाद भी वह परीक्षा में शामिल होने आ गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान वह हाईट टेस्ट भी पास कर गया।

पैरों के नीचे सिक्के चिपका लिए, स्कीन से मिलता जुलता पदार्थ लगा लिया 
बता दें कि जैसे ही वो परीक्षा पास करने के बाद वह अगले चरण में गया तो एक फौजी की नजर उसके पैर की एडी पर गई। उसने आवाज देकर मनीष को रोका और अपने साथ अधिकारियों के पास ले गया। अधिकारियों के सामने दिखाया कि एडी पूरी तरह से जमीन पर नहीं टिक रही है। अधिकारियों ने चैक किया तो पता चला कि दोनो एडी में उसने सिक्के चिपका रखे थे और स्कीन कलर जैसा पदार्थ उन पर लगा रखा ताकि किसी की नजर में नहीं आए। चमडी जैसे दिखने वाले इस पदार्थ को काटा गया तो दोनो एडी से दो दो सिक्के निकलकर सामने आए। अब इस पूरे मामले को लेकर बीकानेर के बीछवाला थाने में कार्रवाई कराने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले भी सेना ने तीन अभ्यिर्थी के दस्तावेज फर्जी होने के मामले में बीछवाला थाने में सूचना दी है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
टोंक में तेंदुए का आतंक! शराब की दुकान में घुसकर किया हमला, देखिए खौफनाक VIDEO