राजस्थान में बसपा विधायक दल ने किया था कांग्रेस में विलय, अब BJP ने दी चुनौती

कांग्रेस में शामिल होने वालों में राजेंद्र सिंह गुढ़ा, जोगेंद्र सिंह अवाना, वाजिब अली, लखन सिंह मीणा, संदीप यादव और दीपचंद शामिल हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 8, 2020 12:14 PM IST

जयपुर। राजस्थान में बसपा विधायक दल के सत्ताधारी कांग्रेस में विलय को विपक्षी पार्टी भाजपा ने चुनौती दी है। गत वर्ष सितम्बर में राज्य में बसपा के सभी छह विधायक सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में पार्टी के 20 विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी से मुलाकात की और विलय के खिलाफ एक अर्जी सौंपी।

Latest Videos

तो क्या वैध नहीं है बसपा का विलय 
पूनिया ने कहा, ‘‘यह उन विधायकों का निर्णय था जिन्होंने राज्य में बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था। बसपा का राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में विलय नहीं हुआ। इसलिए विलय को वैध नहीं ठहराया जाना चाहिए।’’ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे कहा कि वह मामले के संवैधानिक पहलू को देखेंगे।

विलय से मजबूत हुई कांग्रेस की सरकार 
राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एक घटनाक्रम के तहत विलय से राज्य में अशोक गहलोत सरकार को और स्थिरता मिली थी क्योंकि इससे 200 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस का संख्याबल बढ़कर 107 हो गया था।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में राजेंद्र सिंह गुढ़ा, जोगेंद्र सिंह अवाना, वाजिब अली, लखन सिंह मीणा, संदीप यादव और दीपचंद शामिल हैं। सत्ताधारी दल को 13 निर्दलीयों में से 12 का समर्थन भी हासिल है।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।) 

Share this article
click me!

Latest Videos

'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल