इतना हंगामा क्यों कर रहे हो, यूपी की तरह राजस्थान में भी कांग्रेस साफ कर देंगे...BJP विधायक ने लिया मजा

Published : Sep 27, 2022, 06:50 PM IST
इतना हंगामा क्यों कर रहे हो, यूपी की तरह राजस्थान में भी कांग्रेस साफ कर देंगे...BJP विधायक ने लिया मजा

सार

राजस्थान में कांग्रेस के अंदर चल रही सियासी घमासान के बीच अब भारतीय जनता पार्ट ने एंट्री करा ली है। भाजपा के एक विधायक ने कहा-  इतना हंगामा क्यों कर रहे हो उत्तर प्रदेश की तरह राजस्थान में भी हम कांग्रेस का सूफड़ा साफ कर देंगे।  

सीकर. जयपुर में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लड़ाई के बीच खबर सीकर जिले से है । सीकर जिले में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस सरकार को झाड़ते हुए कहा है कि इतना हंगामा करने की क्या जरूरत है , सूपड़ा साफ होने वाला है कांग्रेस का।
 भारतीय जनता पार्टी 180 सीटों से ज्यादा लेकर आने वाली है । राजस्थान मे 200 विधानसभा सीटें हैं। विधायक मदन दिलावर आज सीकर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोल रहे थे।  उनके साथ पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया,  प्रेम सिंह बाजोर , पूर्व विधायक रतन जलधारी,  गोवर्धन वर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विधायक ने बोला मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा और लाभ खत्म हो
मदन दिलावर ने कहा कि मुस्लिम समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म होना चाहिए । उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक होने के संबंध में देश में कोई कानून ही नहीं है । केवल संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी भी राज्य में 1.5 प्रतिशत से कम संख्या वाले वर्ग को अल्पसंख्यक घोषित किया जाता है । उसी आधार पर यह सब कुछ भारत में भी चल रहा है।  जबकि भारत में 1.5 प्रतिशत से कहीं ज्यादा मुस्लिम हो चुके हैं । इस हिसाब से अब देश का कोई भी हिस्सा अल्पसंख्यक नहीं रहा है।  उन्होंने कहा कि केवल सच्चर समिति की सिफारिशों के आधार पर ही मुस्लिमों को अल्पसंख्यक माना जा रहा है और उन को इसका लाभ दिया जा रहा है। कानून वह  होता है  जिस पर राष्ट्रपति साइन करें । लेकिन ऐसा कोई कानून नहीं है मुस्लिमों को लेकर जिस पर राष्ट्रपति ने साइन किया हो ।

कांग्रेस के कारण देश कभी भी गुलाम हो सकता है...
सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के कारण देश कभी भी गुलाम हो सकता है । उनकी नीतियां ऐसी है । 1964 में वक्त अधिनियम आने के बाद 2013 में हुए संशोधन में यूपीए सरकार ने वक्फ बोर्ड के नाजायज अधिकार और बढ़ा दिए।  जिसके तहत बोर्ड के कोई भी 2 सदस्य किसी भी संपत्ति को वक्फ की बता कर कलेक्टर से खाली करने के आदेश दे सकते हैं और कलेक्टर को भी उसे 75 घंटे में खाली कराना होगा। ऐसे मामलों में अंतिम सुनवाई का अधिकार भी मुस्लिम जज वाली वक्फ बोर्ड को दिया गया है ।

उत्तर प्रदेश की तरह राजस्थान में भी हम कांग्रेस का सफाया कर देंगे
उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के कारण 30,000 से ज्यादा मंदिर पर ताले जड़ दिए गए हैं ,वह कब खुलेंगे पता नहीं । मदन दिलावर बोले की कांग्रेस ने देश को गुलाम बनाने का षड्यंत्र रच  दिया है।   प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिलावर ने सख्ती से कहा कि मुस्लिमों के लिए अल्पसंख्यक होने का दर्जा वापस लेने का समय आ गया है ।  उधर राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के लिए उन्होंने कहा कि बेवजह यह सब चल रहा है।  हम बहुत बड़े मार्जिन से जीत कर सरकार बनाने वाले हैं।    उत्तर प्रदेश की तरह राजस्थान में भी हम कांग्रेस का सफाया कर देंगे।


यह भी पढें-सुलझने की जगह उलझती जा रही राजस्थान की राजनीति, गहलोत के मंत्री ने पायलट के खिलाफ दिया बड़ा बयान
 

वीडियो में सुनिए बीजेपी विधायक का पूरा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Javed Khan Garba Show: धमकियों के बाद 2 गरबा शो रद्द, आखिर क्यों पीछे हटे कलाकार?
Tiger Shroff Attack: बाल कटवाए, कपड़े बदले…फिर भी पकड़े गए शूटर, कैसे फेल हुआ अनिल पंडित का प्लान?