राजस्थान में अब CM गहलोत की पत्नी सुनीता सुर्खियों में, गाया ऐसा गाना जिसके निकल रहे कई सियासी मायने

राजस्थान में सियासी घटनाक्रम के बीच अब सीएम अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता सुर्खियों में हैं। उनके गाने का एक वीडियो सामने आया है। जो वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री की वाइफ ने जो गाना गाया है उसके कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

Arvind Raghuwanshi | Published : Oct 1, 2022 2:09 PM IST / Updated: Oct 01 2022, 07:43 PM IST

जयपुर. राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम के पीछे इतने दिन जहां सीएम अशोक गहलोत ही चर्चा में थे। वहीं अब उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी चर्चा में आ चुकी है। दरअसल सुनीता गहलोत ने अपना एक यूट्यूब पेज बनाया है। इस पर उन्होंने राजस्थानी की जो अक्सर शादियों में गाया जाता है वह का कर दिखाया है। गाने के बोल भी कुछ इस तरीके से है कि उसके अब सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। में कहा गया है कि शुभ घड़ी आई है नया संदेश लाई है। यह गाना इतना फेमस हुआ कि सुनीता के पेज को महज 48 घंटे में करीब 400 से ज्यादा सब्सक्राइब मिले और यह गाना अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।

 इस गाने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे...
दरअसल बन्ना-बन्नी का यह गाना अक्सर यहां शादियों में कराया जाता है। सुनीता गहलोत ने यह गाना अपनी मां के नाम गाते हुए इस गाने का महत्व बताया है। अब भले ही यह गाना सुनीता गहलोत ने किसी भी कारण से गायब हो। लेकिन इस गाने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि हाल ही में गुरुवार को गहलोत की पार्टी आलाकमान से हुई बैठक में पलड़ा अशोक गहलोत का मजबूत हुआ है जिसके बाद सुनीता गहलोत ने अपने दिल के हाल इस गाने से बयां किए हैं।

Latest Videos

विधायक दल की बैठक के बाद ही होगी साथ स्थिति
वहीं प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति की बात करें तो आगामी कुछ दिनों में पार्टी आलाकमान दो से तीन पर्यवेक्षक राजस्थान भेजेगा। जो राजस्थान में विधायक दल की बैठक लेकर 1 लाइन का प्रस्ताव पारित करेंगे। उसके बाद ही राजस्थान में राजनीति की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इससे पहले संभावनाओं का बाजार यूं ही चलता रहेगा।


यह भी पढ़ें-जहां से चले थे वहीं पर लौट आए, अब राजस्थान में होगा खेला, जल्द होगी दिल्ली से आने वाले सुपरवाइजर की बैठक


सीएम की पत्नी ने गाया 'यह शुभ घड़ी आई है'


 

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024